Hanuman Chalisa
Sat, 1 Aug 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. नवग्रह
  4. Remedies for Budh in Hindi

बुध को प्रसन्न करने के 6 सरलतम उपाय, अवश्य अपनाएं...

Remedies for Budh in Hindi
* धन-वैभव और सुख देंगे बुध, आजमाएं यह उपाय...  


 
बुध ग्रह को धन, वैभव और सुख का कारक माना जाता है। बुध चंद्रमा के पुत्र हैं। उनकी माता का नाम रोहिणी हैं। देवों की सभा में बुध को राजकुमार कहा गया है। उन्हें विद्वान और अथर्ववेद के ज्ञाता माना जाता है। उनका विवाह वैवस्वत मनु की पुत्री इला से हुआ। बुध की दिशा उत्तर है और उत्तर दिशा को कुबेर का स्थान भी माना जाता है। अत: बुध को प्रसन्न करने के लिए यह सरलतम उपाय अपनाएं जा सकते हैं। 
 
ये हैं सरल उपाय :- 
 
- मां दुर्गा की भक्ति करें। 
 
- बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं। 
 
- साबूत हरे मूंग का दान करें। 
 
- झूठ न बोलें। 
 
- नाक छिदवाएं। 
 
- बेटी, बहन, बुआ और साली से अच्छे संबंध रखें। 
ये भी पढ़ें
बुधवार व्रत की प्रामाणिक-पौराणिक कथा