शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. नवग्रह
  4. Planetary Changes of February 2022
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 28 जनवरी 2022 (16:57 IST)

फरवरी 2022 के ग्रह परिवर्तन पर एक नज़र

फरवरी 2022 के ग्रह परिवर्तन पर एक नज़र - Planetary Changes of February 2022
zodiac signs Astrology: फरवरी 2022 में पांच ग्रहों परिवर्तन हो रहा है। पूरे माह 5 ग्रहों के गोचर के साथ ही मकर में 4 ग्रहों की युति से केदार योग का निर्माण भी हो रहा है। आओ एक नज़र डालते हैं फरवरी माह के ग्रह परिवर्तन और ग्रहों के राशि परिवर्तन पर।
 
 
फरवरी माह 2022 के ग्रह गोचर ( Planet transit February 2022 ) :
 
शनि ग्रह (Saturn) : 18 जनवरी को शनि मकर में अस्त होकर अब 22 फरवरी को उदित होंगे। शनि 22 फरवरी की रात 10 बजकर 50 मिनट पर उदित होंगे।
 
सूर्य ग्रह (Sun) : 13 फरवरी को सूर्य ग्रह मकर से निकलकर करीब 3 बजकर 12 मिनट पर कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
 
बुध ग्रह (Mercury) : 4 फरवरी को बुध ग्रह करीब 09 बजकर 16 मिनट पर मकर राशि में मार्गी हो रहे हैं।
 
मंगल ग्रह (Mars) : 26 फरवरी को मंगल ग्रह धनु राशि से निकलकर दोपहर 02 बजकर 46 मिनट पर अपनी उच्च राशि मकर में गोचर करेंगे।
 
शुक्र ग्रह (Venus) : 27 फरवरी शुक्र ग्रह भी प्रातः 9 बजकर 53 मिनट पर मकर राशि में अपना गोचर करेंगे।
 
नोट: पंचांगभेद और मतांतरभेद से समय में थोड़ा बहुत परिवर्तन संभव है।
ये भी पढ़ें
बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को अर्पित करें 11 सफेद और पीली शुभ सामग्री, बदल जाएगी जिंदगी