1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त

आज के मुहूर्त (3.3.2013)

रविवार, 3 मार्च 2013

आज के मुहूर्त
FILE
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें।

ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2069, अयन- उत्तरायन, मास- फाल्गुन, पक्ष- कृष्ण, हिजरी सन्‌- 1434, मु. मास- रबी उल आखिर, तारीख- 20, दिवस ‍तिथि- षष्ठी, दिवस नक्षत्र- विशाखा।

दिशाशूल- पश्चिम दिशा में।

सुझाव- सायंकाल में शुभ कार्य टालें।

शुभ समय- प्रात: 8.30 से 10.10, दोपहर 11.45 से 1.35 तक।

मुहूर्त- मनोरंजन संबंधित कार्य का मुहूर्त।