• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आज का मुहूर्त
  4. Weekly Muhurat 15 June to 21 June 2020

Weekly Muhurat June 2020: जानिए नए सप्ताह के शुभ मुहूर्त

Weekly Muhurat June 2020: जानिए नए सप्ताह के शुभ मुहूर्त - Weekly Muhurat 15 June to 21 June 2020
June 2020 Weekly Muhurat
 
* शुभ मुहूर्त (15 जून से 21 जून 2020 तक)

आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। 'वेबदुनिया' प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए सप्ताह के 7 दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप इन 7 दिनों में वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो इस शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर 'वेबदुनिया' आपके लिए  इस सप्ताह के अंतर्गत आनेवाले प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।
 
15 जून 2020, सोमवार के शुभ मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- उत्तरायण, 
मास-आषाढ़
पक्ष- कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु- ग्रीष्म 
वार-सोमवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- दशमी (अहोरात्र)
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- रेवती
योग (सूर्योदयकालीन)- सौभाग्य
करण (सूर्योदयकालीन)-वाणिज
लग्न (सूर्योदयकालीन)- मिथुन
शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक
राहु काल- प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक  
दिशा शूल-आग्नेय 
योगिनी वास-उत्तर
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित 
चंद्र स्थिति-मेष
व्रत/मुहूर्त-अन्नप्राशन/जातकर्म/पंचक समाप्त
यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र-ॐ सौं सोमाय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में खीर चढाएं। 
वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

16 जून 2020, मंगलवार के शुभ मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- उत्तरायण 
मास- आषाढ
पक्ष- कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु- ग्रीष्म 
वार-मंगलवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-दशमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-अश्विनी
योग (सूर्योदयकालीन)-शोभन
करण (सूर्योदयकालीन)-विष्टि
लग्न (सूर्योदयकालीन)- मिथुन
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहु काल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल-उत्तर 
योगिनी वास-उत्तर
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मेष
व्रत/मुहूर्त-अमृत सिद्धि योग
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।
आज का उपाय- हनुमान मंदिर में गुड़-चना अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

17 जून 2020, बुधवार के शुभ मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- उत्तरायण 
मास-आषाढ़
पक्ष- कृष्ण 
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-ग्रीष्म 
वार-बुधवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-एकादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-अश्विनी
योग (सूर्योदयकालीन)- अतिगंड
करण (सूर्योदयकालीन)- बालव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- मिथुन 
शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
राहु काल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
दिशा शूल-ईशान
योगिनी वास-आग्नेय
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मेष
व्रत/मुहूर्त- योगिनी एकादशी व्रत
यात्रा शकुन- हरे फल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में कांस्य पात्र दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

18 जून 2020, गुरुवार के शुभ मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- उत्तरायण 
मास- आषाढ़
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु- ग्रीष्म 
वार-गुरुवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-द्वादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-भरणी
योग (सूर्योदयकालीन)-सुकर्मा
करण (सूर्योदयकालीन)- तैतिल
लग्न (सूर्योदयकालीन)- मिथुन
शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
राहु काल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
दिशा शूल-दक्षिण  
योगिनी वास-नैऋत्य 
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मेष (अपराह्न 3 बजे तक)
व्रत/मुहूर्त-प्रदोष व्रत
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
आज का उपाय- किसी विप्र को स्वर्ण दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

19 जून 2020, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- उत्तरायण 
मास-आषाढ़
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु- ग्रीष्म 
वार-शुक्रवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- त्रयोदशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-कृत्तिका
योग (सूर्योदयकालीन)-धृति
करण (सूर्योदयकालीन)-वाणिज
लग्न (सूर्योदयकालीन)- मिथुन
शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
राहु काल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
दिशा शूल-वायव्य 
योगिनी वास-दक्षिण
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-वृषभ
व्रत/मुहूर्त-मास शिवरात्रि/ वर्षा ऋतु प्रारंभ
यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
आज का उपाय-जरूरतमंदों में चावल वितरित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

20 जून 2020, शनिवार के शुभ मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण 
मास- आषाढ़
पक्ष- कृष्ण 
ऋतु- वर्षा
संवत्सर नाम-प्रमादी
वार-शनिवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-चतुर्दशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-रोहिणी
योग (सूर्योदयकालीन)-शूल
करण (सूर्योदयकालीन)- शकुनि
लग्न (सूर्योदयकालीन)- मिथुन
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशा शूल-पूर्व
योगिनी वास-पश्चिम
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित 
चंद्र स्थिति-वृषभ
व्रत/मुहूर्त-सर्वार्थ सिद्धि योग/ रवि दक्षिणायण
यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय- शनि -मंदिर में सरसों का तेल चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

21 जून 2020, रविवार के शुभ मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- दक्षिणायण 
मास-आषाढ़
पक्ष- कृष्ण
संवत्सर नाम-प्रमादी
ऋतु-वर्षा 
वार-रविवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-अमावस्या
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- मृगशिरा
योग (सूर्योदयकालीन)-गंड
करण (सूर्योदयकालीन)-नागव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- मिथुन
शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32
राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
दिशा शूल- पश्चिम 
योगिनी वास-ईशान
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मिथुन
व्रत/मुहूर्त-खण्डग्रास सूर्यग्रहण
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।
आज का उपाय- जरूरतमंदों में बेल का शर्बत वितरित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
 
(निवेदन- उपर्युक्त विवरण पंचांग आधारित है। पंचांग भेद होने पर तिथि/ मुहूर्त/ समय में परिवर्तन होना संभव है।)
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: [email protected]