सम्बंधित जानकारी
- margashirsha month : 12 दिसंबर तक रहेगा अगहन मास, इसमें आ रही है कालभैरव अष्टमी और दत्त पूर्णिमा
- Dreams of Money : कहीं आपको भी तो नहीं आ रहे धन के सपने, सपनों से जानिए कब मिलेगा धन
- Astro tips : किस राशि के लिए कौनसी धातु है श्रेष्ठ, यह जानकारी आपको पसंद आएगी
- Vastu Tips : कहां उतारते हैं आप अपने जूते-चप्पल, आ सकता है संकट
- मिट्टी के घड़े(मटके) से जुड़ी है आपकी खुशहाली, 7 काम की बातें
19 नवंबर 2019 के शुभ मुहूर्त
19 नवंबर 2019 मंगलवार : आज के शुभ मुहूर्त
आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। 'वेबदुनिया' प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर 'वेबदुनिया' आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।
प्रस्तुत हैं आज के मुहूर्त
शुभ विक्रम संवत्- 2076, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2019
अयन- दक्षिणायन,
मास- कार्तिक
पक्ष- शुक्ल
संवत्सर नाम- परिधावी
ऋतु- हेमंत
वार-मंगलवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- सप्तमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- आश्लेषा
योग (सूर्योदयकालीन)- ब्रह्म
करण (सूर्योदयकालीन)- बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- वृश्चिक
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल-उत्तर
योगिनी वास- वायव्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-सिंह
व्रत/मुहूर्त- काल भैरव अष्टमी
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र- ॐ अं अंगारकाय नम:।
आज का उपाय- रक्त चंदन मिश्रित जल से स्नान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
(निवेदन- उपर्युक्त विवरण पंचांग आधारित है। पंचांग भेद होने पर तिथि/ मुहूर्त/ समय में परिवर्तन होना संभव है।)
-ज्योतिर्विद् पं. हेमंत रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: [email protected]
