शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. रत्न विज्ञान
  4. People of these 6 zodiac signs should not wear gold
Written By

सोना न पहनें इन 6 राशियों के लोग, हो सकता है बड़ा नुकसान

सोना न पहनें इन 6 राशियों के लोग, हो सकता है बड़ा नुकसान - People of these 6 zodiac signs should not wear gold
Gold Zodiac Signs Astrology: शरीर पर सोना धारण करना फायदेमंद भी हो सकता है और नुकसानदायक भी। सोने की चेन, अंगूठी, कड़ा पहनने से आपको फायदा होता है तो यह आपको धनवान और सम्मानित व्यक्ति बनाता है और यदि यह नुकसान पहुंचाए तो आपके जीवन में घटना या दुर्घटनाएं बढ़ जाती है। आओ जानते हैं कि किन 6 राशियों वाले को सोना नहीं धारण करना चाहिए।
 
 
1. वृषभ, मिथुन, कन्या और कुंभ लग्न या राशि के लिए सोना धारण करना उत्तम नहीं माना गया है। सोना पहनने से उन्हें नुकसान हो सकता है। कुछ परिस्थिति में तुला और मकर लग्न या राशि के लोगों को भी सोना नहीं पहनना चाहिए।
 
2. वृश्‍चिक और मीन लग्न के लोगों के लिए सोना पहनना मध्यम है।
 
3. मेष, कर्क, सिंह और धनु राशि वालों के लिए सोना खरीदना और धारण करना उत्तम होता है।
 
4. जिनकी कुंडली में बृहस्पति खराब हो या किसी भी प्रकार से दूषित हो ऐसे लोगों को भी सोने के प्रयोग से बचना चाहिए।
 
5. बृहस्पति की स्थिति जानकर ही सोना धारण करेंगे तो फायदा होगा अन्यथा नुकसान होगा।