फरवरी : क्या लाया है यह माह आपके लिए
फरवरी 2013 : बारह राशियों का भविष्य-फल
मेष--> मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। रोगी को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। संतान पक्ष से भी लाभ मिलेगा। विद्यार्थी की उन्नति होगी। घर में धार्मिक अनुष्ठान होंगे। कृषि लाभप्रद रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। दि. 3,7 शुभ है,14 अशुभ है। गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा। वृषभ--> वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि-वाहन से लाभ वाला रहेगा। घर में मांगलिक कार्य होंगे। निर्माण कार्य पूर्ण होंगे। खेती मध्यम रहेगी। नौकरी वाले उन्नति करेंगे। शत्रु पक्ष कमजोर होगा। व्यापार में उन्नति होगी। दि. 8,16 शुभ है, 5 अशुभ है। श्रीकृष्ण की आराधना लाभप्रद रहेगी। मिथुन--> मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह न्यायिक सफलता वाला रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। कृषि अच्छा लाभ देगी। नौकरी वालों की पदोन्नति होगी। स्त्री को कष्ट रहेगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक यात्रा होगी। दि.15,22 शुभ है, 2 अशुभ है। राहु-केतु के जप लाभप्रद रहेंगे।
आगे पढ़े कर्क, सिंह, कन्या,
कर्क--> कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह सामान्य रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग है। कृषि मध्यम रहेगी। वाहन सुख प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में तकलीफ आ सकती है, ध्यान दें। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। दि. 9,18 शुभ है,4 अशुभ है। शिव जी की आराधना करें। सिंह--> सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार में लाभ वाला रहेगा। पारिवारिक सुख के साथ कुटुंब में एकता दिखाई देगी। नौकरी प्राप्त होगी। कृषि लाभ देगी। मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। दि. 6,12 शुभ है, 8 अशुभ है। देवी आराधना लाभप्रद रहेगी। कन्या--> कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। धार्मिक यात्रा के योग बनते हैं। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि उत्तम लाभ देगी। विद्यार्थी को उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। दि. 2,6 शुभ है 10 अशुभ है। श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी। आगे पढ़े तुला और वृश्चिक, धनु राशि
तुला--> तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि सामान्य लाभ देगी। नौकरी में अफसर नाराज हो सकते हैं। मानसिक व्यग्रता रहेगी। किसी के झूठे प्रलोभन में आ सकते हैं। ध्यान से कार्य करें। दि.1.15 शुभ है, 3 अशुभ है। शिव-शक्ति की आराधना लाभप्रद है। वृश्चिक--> वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह परेशानी वाला हो सकता है। खर्च अधिक लाभ कम वाली स्थिति बन सकती है। व्यर्थ के कार्य पर नुकसान होगा। यात्रा में हानि के योग हैं। शत्रु का भय रहेगा। दि.12, 24 शुभ है, 6 अशुभ है। श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी। धनु--> धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह जायदाद वृद्धि वाला रहेगा। आर्थिक उन्नति होगी। व्यापार बढे़गा। कृषि के झगड़े समाप्त होंगे। मित्र से सहयोग मिलेगा। पुराने मित्रों से संबंध अच्छे होंगे। नौकरी में अफसर नाराज हो सकते हैं। अत: ध्यान देना होगा। दि.7,14 शुभ है, 3 अशुभ है। राम-रक्षा-स्त्रोत्र लाभप्रद रहेगी।
आगे पढ़े मकर, कुंभ एवं मीन राशि
मकर--> मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। स्थान परिवर्तन होने से लाभ मिलेगा। वाहन से कष्ट के योग हैं। सावधानी बरतें। शत्रु का भय बना रहेगा। भूमि क्रय होगी। व्यापार ठीक रहेगा। दि. 2,8 शुभ है, 5 अशुभ है। शनिदेव का जाप करें। कुंभ--> कुंभ राशि वालों के लिए यह माह कार्यों में सफलता वाला रहेगा। घर में सुखद समाचार के योग हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी। कृषि लाभ देगी। नौकरी में उन्नति के योग बनेगें। उदर एवं नेत्र संबंधी तकलीफ हो सकती है। मित्र से सहयोग मिलेगा। दि. 6,24 शुभ है,10 अशुभ है। शिव आराधना लाभप्रद रहेगी। मीन--> मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह अचानक लाभ वाला रहेगा। भूमि-भवन के कार्य पूर्ण होंगे। विद्यार्थी को उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। घर में मांगलिक कार्य के योग हैं। व्यापार ठीक रहेगा। कृषि मध्यम लाभ देगी। नौकरी में मुसीबत आ सकती है। दि.1,17 शुभ है, 8 अशुभ है। देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।