तुला राशि में सूर्य का प्रवेश
|
राशियों पर प्रभाव
मेष- बहुत गुस्सा आएगा। ऊर्जा बढ़ेगी। ब्लड़ प्रेशर बढ़ेगा। खान-पान में नियंत्रण। लाल रंग का प्रयोग ना करें।
वृषभ : समय अ च्छा नहीं है। पेट में तकलीफ रहेगी। गैस से परेशानी हो सकती है। पानी खूब पीएँ। हरे रंग के प्रयोग से बचें।
मिथुन : समय श्रेष्ठ है। पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी। व्यापार में इस समय प्रगति होगी। आत्मशक्ति में बढ़ोतरी होगी। लाल रंग का रूमाल पास रखें।
कर्क : बहुत समय उत्तम है। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे व्यक्तियों का चयन पक्का है। हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। सिंदूरी रंग का प्रयोग करें।
सिंह : समय तकलीफदेह रहेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखे। कड़वा न बोलें। रिश्ते खराब हो सकते हैं। ब्लडप्रेशर घट-बढ़ सकता है। गुलाबी रंग का प्रयोग करें।
कन्या : कार्यक्षेत्र के लिए अति उत्तम समय। लेकिन घर में या दोस्तों से अनबन हो सकती है। शांत रहने की कोशिश करें। पीले रंग का प्रयोग करें।
तुला- पूरे महीने तकलीफ रहेगी। समय बहुत गुस्सा दिलाने वाला है। अपयश मिल सकता है अत: मुँह बंद रखें। प्राणायम करना लाभदायी होगा। सफेद रंग का प्रयोग करें।
वृश्चिक : सिरदर्द की शिकायत रहेगी। घर से दूर जाकर अगर कार्य करने का अवसर मिले तो इसका फायदा अवश्य उठाएँ। अप्रत्यक्षित सफलता और प्रतिष्ठा मिलेगी। काले रंग से बचे।
धनु : अत्यंत श्रेष्ठ समय है। इस समय शुरू किया गया कोई काम लंबे समय का फायदा देकर जाएगा। यह महीना रचनात्मक कार्यों की नींव रखने का है। सुनहरा रंग फलदायक होगा।
मकर : समय गुस्सा बढ़ाएगा। किंतु करियर के क्षेत्र में चल रहा संघर्ष भविष्य में फल देकर जाएगा। सकारात्मक दृष्टिकोण रखें। इष्टदेव की आराधना करें। हरा रंग श्रेष्ठ है।
कुंभ : इस राशि वालों के लिए ग्रहयोग गलत निर्णय के लिए उकसाएँगे। महत्वपूर्ण निर्णय टालना उचित होगा। इस माह जरूरी काम ना करें। बैंक के सारे काम स्थगित रखें। नीला और स्लेटी रंग लाभ देगा।
मीन : इस राशि वालों को स्वास्थ्य की हानि है। पैर, पेट एवं पंजे में दर्द रहेगा। चिंता बढ़ेगी। एसीडिटी बढ़ सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। जामुनी रंग का प्रयोग उचित होगा।

