एकादशी पर शुभ लग्नों का टोटा
ND
विवाह के लिए शुभ लग्न - नवंबर 09 - 17 (मतांतर से 18,19,21,27)
- दिसम्बर - 1,2,3,7,8,9,10,12 व 13
- फरवरी 2010 - 7 (मतांतर से)
- मई -28 से 29,30,31
- जून -1,5 से 8,13,16 से 28 तक
- जुलाई -3,4,5,8,9,14 व 16
- 16 जुलाई 2010 को अंतिम लग्न तिथि होगी।
इस दौरान नहीं होंगे विवाह - 16 दिसंबर 09 से 14 जनवरी 2010 तक मलमास (धनु राशि पर सूर्य)
- 18 फरवरी से 16 मार्च-गुरू अस्त
- 14 मार्च से 14 अप्रैल-मलमास(मीन राशि पर सूर्य)
- 15 अप्रैल से 14 मई- वैशाख अधिक मास
- 15 से 27 मई तक द्वितीय वैशाख शुक्ल अपूर्ण पक्ष।
ND
पं.पण्ड्या के अनुसार वैशाख शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली अक्षय तृतीया इस बार पूरी तरह दोषमुक्त नहीं है। अप्रैल-मई में पड़ रहे अधिक मास के बाद अक्षय तृतीया की तिथि भी विवाह के लिए दोषमुक्त नहीं मानी जा सकती है। इसी तरह 16 दिसम्बर से 14 जनवरी तक मलमास होने के साथ ही धनु राशि पर सूर्य रहने के कारण वैवाहिक कार्य नहीं हो सकेंगे।
इसी तरह 18 फरवरी से 16 मार्च तक गुरू अस्त होने और 14 मार्च से 14 अप्रैल तक मलमास में मीन संक्रांति के कारण मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे। 15 अप्रैल से 14 मई तक वैशाख अधिकमास होने के कारण भी विवाह के लिए शुभ लग्न नहीं है। 15 से 27 मई तक द्वितीय वैशाख शुक्ल पक्ष अपूर्ण होने से इसमें भी मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे। 28मई से वैवाहिक कार्य प्रारंभ होंगे जो 16 जुलाई तक संपन्न होंगे।

