suvichar

Weekly Numerology Horoscope 2026: साप्ताहिक अंक राशिफल (27 से 3 मई 2026), जानें करियर, पैसा और प्यार का पूरा हाल

Updated: शनिवार, 25 अप्रैल 2026 (07:52 IST)
Weekly Numerology Horoscope April-may 2026: इस सप्ताह आपके जीवन में ऊर्जा, उत्थान और नई संभावनाओं की बौछार होने वाली है। यह समय आपके आत्मविश्वास, करियर और व्यक्तिगत संबंधों पर विशेष प्रभाव डाल सकता है। हर अंक राशि के लिए यह समय चुनौती और अवसर दोनों लेकर आएगा।ALSO READ: त्रिशूर पूरम 2026: केरल की सांस्कृतिक विरासत पूरमों के पूरम का भव्य शंखनाद
 
जो लोग व्यवसाय या नौकरी से जुड़े हैं, उनके लिए यह सप्ताह चुनौतीपूर्ण लेकिन लाभकारी साबित हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है, खासकर मानसिक और शारीरिक थकान से बचने के लिए। इस सप्ताह आपकी सोच और दृष्टिकोण में स्पष्टता आएगी, जिससे आप निर्णय लेने में अधिक सक्षम होंगे।

व्यक्तिगत जीवन में कुछ अप्रत्याशित घटनाएं आपके धैर्य और समझदारी की परीक्षा ले सकती हैं, लेकिन जो लोग अपनी योजनाओं में सतर्क और अनुशासित रहेंगे, उन्हें लाभ मिलेगा। यहां जानें विशेष रूप से इस सप्ताह का राशिफल क्या कहता है...
 
(साप्ताहिक अंक राशिफल: 27- 3 मई 2026)
 

मूलांक 1 (जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28)

यह सप्ताह आपके नेतृत्व और निर्णायक कदम उठाने का है। आपके रुके हुए कार्य आगे बढेंगे, लेकिन जोखिम सोच-समझकर उठाए। परिवार में सम्मान और सहयोग मिलेगा किन्तु अहंकार से बचें और शांत रहें। वित्तीय नियोजन ध्यान से करें एवं अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं।
 

उपाय: पिता, उच्च अधिकारी से मधुर संबंध बना कर रखें।

 

मूलांक 2 (जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29)

इस सप्ताह आप अपनी भावनाओं को काबू में रखें, किसी निकट व्यक्ति से मतभेद संभव है। अनावश्यक दबाव लेने से बचें, मानसिक शांति के लिए ध्यान करें। कला और लेखन के क्षेत्र में कार्य करने वालो को नए प्रस्ताव मिल सकते है।
 

उपाय: माता, मौसी का सम्मान करें।

 

 

मूलांक 3 (जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30)

यह सप्ताह रचनात्मकता और बातचीत से जुड़े कार्यों में सफलता दिलाने वाला होगा, आत्मविश्वास से काम लें, कार्य के नए अवसर मिल सकते हैं। आपके सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें।
 

उपाय: संतान से विवाद करने से बचें।

 

मूलांक 4 (जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31)

इस सप्ताह के प्रारंभ में आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण हो सकता है बाद में स्थिति अनुकूल हो जाएगी। सयंम से काम करें। वित्तीय मामलों में सतर्कता आवश्यक है, जल्दबाजी में निर्णय न लें। भ्रम की स्थिति से बचें।

 

उपाय: ननिहाल पक्ष से बना कर रखें।

 

मूलांक 5 (जन्म दिनांक 5, 14, 23)

यह सप्ताह आपके लिए नए अवसर ले कर आएगा। व्यापार में लाभ और संपर्क बढ़ेंगे, यात्रा के योग हैं। विद्यार्थियों को सफलता के संकेत हैं। वित्तीय निर्णय सोच समझ कर या किसी अनुभवी की सलाह ले कर करें। अपनी ऊर्जा को सही जगह लगाए।
 

उपाय: बुआ और बेटी का अनादर न करें।

 

मूलांक 6 (जन्म दिनांक 6, 15, 24)

यह सप्ताह प्रेम और आकर्षण से भरपूर रहेगा। संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। सुंदरता, डिजाइन और कला से जुड़े कार्यों में लाभ। यह सप्ताह में आपको अपने कार्यक्षेत्र में शांति और सद्भाव बनाए रखना जरूरी होगा। सहयोगी से सहयोग प्राप्त होगा। नए निवेश के लिए समय अनुकूल हैं। रिश्तों में प्रेम और क्षमा का भाव रखें।

 

उपाय: पति/पत्नी से मधुर संबंध रखें। 

 

मूलांक 7 (जन्म दिनांक 7, 16, 25)

आपकी आध्यात्मिक शक्ति बढ़ेगी। एकांत और आत्म-चिंतन से लाभ मिलेगा। कोई पुराना कार्य अचानक पूर्ण हो सकता है। किसी रहस्यमय ज्ञान की ओर आकर्षण रहेगा। यह सप्ताह आपके चिंतन और आत्मनिरीक्षण का है। आपके काम में विलम्ब हो सकता है। जीवनसाथी के साथ छोटी यात्रा की योजना बन सकती है। अत्यधिक तनाव लेने से बचें। योग और ध्यान लाभकारी होंगे।

 

उपाय: दादा /दादी या घर के बड़ों का सम्मान करें।

 

मूलांक 8 (जन्म दिनांक 8, 17, 26)

इस सप्ताह आपके आर्थिक लाभ और पदोन्नति के योग हैं। किसी वरिष्ठ का सहयोग प्राप्त होगा। भौतिक लाभ और मान-सम्मान मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। किसी भी नए व्यक्ति पर तुरंत भरोसा न करें।
 

उपाय: नौकर /सेवक /गरीब/असहाय की मदद करें।

 

मूलांक 9 (जन्म दिनांक 9, 18, 27)

यह सप्ताह आपके लिए ऊर्जा और जोश से भरा रहेगा। नए कार्यों में सफलता मिलेगी। जल्दबाजी से बचें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। यात्रा लाभकारी होगी। सेवा-भाव से किए गए कार्य लाभ देंगे।
 

उपाय: भाई /चाचा का सम्मान करें।

 
अस्वीकरण (Disc।aimer):  अंक ज्योतिष द्वारा बताई गई भविष्यवाणियां केवल संभावित रुझानों का संकेत देती हैं। यह राशिफल मूलांक के आधार पर किया गया सामान्य पूर्वानुमान है, इसमें व्यक्तिगत तौर पर परिवर्तन संभव है अधिक जानकारी के किसी अनुभवी अंक ज्योतिषी से संपर्क करें।ALSO READ: बुद्ध पूर्णिमा का पर्व कब मनाया जाएगा, क्या है इसका महत्व?

लेखक के बारे में
डॉ. अभय गुप्ता
The author is an experienced Numerologist,  Life coach, Motivational Speaker, NLP Master Trainer. Mob. 9479716025 .... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 02 सितंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

10 सितंबर से यूरेनस की उल्टी चाल: 4 राशियों के लिए 8 फरवरी 2027 तक खुलेंगे तरक्की और धन के रास्ते

मंगल-शनि का केंद्र योग बढ़ाएगा तनाव! 4 राशियों की किस्मत का पलट जाएगा पासा

गुरु और शनि के बीच बना नवपंचम राजयोग, 5 राशियों के सितारे रहेंगे बुलंदी पर

01 September Birthday: आपको 01 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख