1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Venus Transit In Pisces

शुक्र का मीन राशि में आगमन, 7 राशियों के लिए शुभ, 3 के लिए अशुभ और 2 के लिए मध्यम

shukra
27 अप्रैल को शुक्र अपना घर बदल रहा है। शुक्र बुधवार की शाम करीब 6:30 पर मीन राशि में प्रवेश कर रहा है। 26 दिन इस राशि में रहने के बाद 23 मई की रात को करीब साढ़े 8 बजे मेष राशि में चला जाएगा। गुरु के घर यानी मीन राशि में शुक्र का आगमन बड़े बदलाव का संकेत ले कर आ रहा है। 
 
शुक्र का मीन राशि में आगमन सुखकर होगा। मीन जल तत्व की राशि है और शुक्र रस प्रधान ग्रह है। शुक्र भौतिक सुख-सुविधाओं और समृद्धि का ग्रह है। कला, इलेक्ट्रॉनिक्स और सौंदर्य प्रसाधन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को चमकदार फायदा होगा। कलाकार, साहित्यकार और संस्कृतिकर्मी प्रसन्न रहेंगे। ग्लेमर और फैशन से जुड़े लोगों के लिए भाग्यशाली समय है।
7 राशियों के लिए शुभ
वृष, कर्क, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों के लिए अत्यंत शुभ समय होगा। इन 7 राशियों के नौकरीपेशा और बिजनेसमैन को फायदा होगा। कामकाज की प्रशंसा होगी और प्रगति के अवसर मिलेंगे। किस्मत का साथ मिलेगा। दुश्मनों पर जीत मिलेगी। लव लाइफ और दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।
2 के लिए मध्यम 
यह गोचर सिंह और मेष राशि वाले लोगों के लिए मध्यम रहेगा। इन राशि वालों की सेहत में सुधार होगा लेकिन रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती है। पैसा खर्चा हो सकता है। दांपत्य सुख में कमी आ सकती है। साझेदारी संबंधी मामलों में उलझन आ सकती है। बिजनेस के जरूरी फैसले सोच-समझकर लेने होंगे। कुल मिलाकर मिलाजुला समय होगा। 
3 के लिए अशुभ
शुक्र के राशि परिवर्तन से मिथुन, कन्या और तुला राशि को संभलकर रहना होगा। इन राशियों के लोगों के खर्चे बढ़ सकते हैं। दांपत्य सुख में कमी आ सकती है। मेहनत ज्यादा करनी होगी। संबंध बिगड़ सकते हैं। विवाद और दौड़-भाग भी हो सकती है।
अगला लेख
शनि का गोचर : 29 अप्रैल को शनि बदलेंगे घर और 5 जून को चाल, क्या होगा 12 राशियों का हाल