सम्बंधित जानकारी
- शुक्र ग्रह करेगा राशि परिवर्तन, क्या होगा 12 राशियों पर असर
- 11 अगस्त 2021 तक सिंह राशि में शुक्र, किसके लिए शुभ, किसके लिए अशुभ
- शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियां होंगी धनवान, 11 अगस्त तक मिलेगा खूब सम्मान
- 17 जुलाई तक शुक्र का कर्क राशि में गोचर, 12 राशियों पर क्या होगा असर
- शुक्र का कर्क राशि में गोचर, जानिए कैसा होगा असर
8 दिसंबर 2021 को शुक्र का मकर में गोचर, 4 राशियां हो जाएंगी मालामाल
Venus transit in Capricorn
शुक्र ( Venus Zodiac Changes ) : 8 दिसंबर 2021 को शुक्र का धनु से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। शुक्र का मकर राशि में गोचर 8 दिसंबर 2021 को रात्रि 12:56 बजे से 30 दिसंबर 2021 को सुबह 9:57 बजे तक रहेगा।
1. मेष : आपकी राशि के दशम भाव में इसका गोचर होगा। यह व्यापारिक जीवन के लिए अच्छा समय है। इससे भौतिक सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। पारिवारिक जीवन भी अच्छा गुजरेगा। नौकरी में भी उन्नती होगी। सेहत ठीक रहेगी। प्रॉपर्टी खरीदने के योग हैं। इस गोचर के दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
2. वृषभ : आपकी राशि के नवम भाव में शुक्र का गोचर होगा। इससे आपके भाग्य का आपको साथ मिलेगा। आपकी आर्थिक समस्या का हल होगा। नौकरी और व्यापार में अवसर का लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा के भी योग बन रहे हैं।
3. मिथुन : आपकी राशि के आठवें भाव में शुक्र गोचर करेगा। आपकी नौकरी और व्यापार के लिहाज से यह गोचर आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत करेगा। हालांकि इससे अहंकार में वृद्धि होगी और जीवनसाथी से तनाव बढ़ जाएगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा।
4. धनु : आपकी राशि के दूसरे भाव में शुक्र का गोचर होगा। इससे धन संबंधी समस्या दूर होगी और धन की आवक बढ़ेगी परंतु हद से ज्यादा खर्चे और आपका बुरा स्वभाव अच्छे समय को नष्ट कर सकता है।
हालांकि तुला, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए भी शुक्र का यह गोचर आर्थिक रूप से शुभ है परंतु उसके साथ ही और कई समस्याएं भी जुड़ी हुई है।
