सम्बंधित जानकारी
- Utpana Ekadashi Fast 2021 : उत्पन्ना एकादशी व्रत की पूजा विधि
- आपने नहीं पढ़ी होगी वैतरणी/उत्पन्ना एकादशी देवी की यह पौराणिक कथा
- 30 नवंबर को है उत्पन्ना एकादशी, जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व, कथा, पूजा विधि, उपाय और शुभ मंत्र
- utpanna ekadashi 2021: संकट दूर करना है तो उत्पन्ना एकादशी पर आजमाएं अपनी राशि का खास उपाय
- Utpanna Ekadashi 2021: कब है उत्पन्ना एकादशी? जानें व्रत का महत्व, नियम, पूजन के शुभ मुहूर्त एवं कथा
Utpanna Ekadashi 2021: आज है उत्पन्ना एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त, पारण टाइम और सरल विधि
मंगलवार, 30 नवंबर 2021 को उत्पन्ना एकादशी Utpanna Ekadashi 2021 मनाई जा रही है। सनातन धर्म में इस एकादशी का बहुत महत्व माना गया है। यह एकादशी हर साल अगहन कृष्ण एकादशी को पड़ती है। इस दिन श्री विष्णु का पूजन किया जाता है। यहां पढ़ें उत्पन्ना एकादशी के शुभ मुहूर्त और पारण टाइम, सरल विधि-
उत्पन्ना एकादशी के मुहूर्त utpanna ekadashi muhurat
दिन मंगलवार, 30 नवंबर 2021 को उत्पन्ना एकादशी
मार्गशीर्ष एकादशी प्रारंभ- 30 नवंबर को सुबह 04.13 मिनट से।
उत्पन्ना एकादशी की समाप्ति- 1 दिसंबर को 02.13 मिनट तक।
व्रत का पारण टाइम- 01 दिसंबर प्रातःकाल 07.34 मिनट बाद से।
utpanna ekadashi method उत्पन्ना एकादशी पूजा विधि
- उत्पन्ना एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं।
- घर के मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित करें।
- भगवान श्री विष्णु का गंगा जल से अभिषेक करें।
- भगवान श्री विष्णु को पुष्प और तुलसी दल अर्पित करके व्रत का संकल्प लें।
- इस दिन व्रत अवश्य रखें।
- भगवान की आरती करें।
- इस दिन विष्णु मंत्रों का अधिक से अधिक जाप करें।
- इस दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी का पूजन करना बिल्कुल भी करें।
- भगवान को सात्विक चीजों का भोग लगाएं। भोग लगाते समय तुलसी जरूर शामिल करें, क्योकि बिना तुलसी के श्री विष्णु भोग ग्रहण नहीं करते हैं।
