शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. surya grahan ke upay for singh rashi

Effect of solar eclipse on zodiac signs 2019 : सूर्य ग्रहण में करें सिंह राशि वाले ये 5 उपाय

Effect of solar eclipse on zodiac signs 2019 : सूर्य ग्रहण में करें सिंह राशि वाले ये 5 उपाय - surya grahan ke upay for singh rashi
यह सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को सुबह 8 बजकर 17 मिनट से प्रारंभ होकर 10 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार पौष माह की अमावस्या के दिन मूल नक्षत्र और धनु राशि में होने वाले इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल 1 दिन पहले बुधवार शाम 5 बजकर बजकर 31 मिनट पर प्रारंभ होगा।
 
 
ज्योतिषियों के अनुसार यह सूर्य ग्रहण खासकर मेष, वृश्चिक, मिथुन, तुला और मकर राशि पर गहरा असर डालेगा। सिंह राशि पर इस ग्रहण का क्या असर होगा और उस असर से बचने के यहां प्रस्तुत है लाल किताब के 5 उपाय।
 
 
सिंह राशि पर प्रभाव : ज्योतिषियों के अनुसार इस ग्रहण का सिंह राशि के जातकों के मन पर प्रभाव रह सकता है। मन विचलित रहेगा और किसी भी प्रकार से अनावश्यक चिंता सताती रहेगी। इसके लिए आप अपने मन को समझे और व्यर्थ की चिंता न करें।

 
लाल किताब के 5 उपाय:-
1. शराब और मांस का सेवन न करें। 
2. किसी से मुफ्त में कुछ न लें। 
3. हनुमान चालीसा का नित्य पाठ करें।
4. रविवार का व्रत रखें और सूर्य को अर्घ्य दें।
5. मुंह में मीठा डालकर ऊपर से पानी पीकर ही घर से निकलें।