मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. Shiva Chaturdashi 2018
Written By

शिव चतुर्दशी : शिवजी को आज क्या करें अर्पण, जानिए...

शिव चतुर्दशी : शिवजी को आज क्या करें अर्पण, जानिए...। Shiva Chaturdashi 2018 - Shiva Chaturdashi 2018
पौराणिक शास्त्रों के अनुसार किसी भी देवी-देवता का पूजन करने वक्त उनको अनेक चीजें अर्पित की जाती हैं। प्राय: भगवान को अर्पित की जाने वाली हर चीज का फल भी अलग-अलग प्राप्त होता है। 
 
शिवपुराण में इस बात का वर्णन मिलता है कि चतुर्दशी तिथि के देवता भगवान शिव है और इस दिन उनको अर्पित करने वाली अलग-अलग चीजों का क्या फल प्राप्त होता है, आइए जानते हैं।
 
क्या चढ़ाने से क्या मिलेगा फल, जानिए...  
 
* शिव को चावल चढ़ाने से धन की प्राप्ति होती है।
 
* शिवलिंग पर केसर अर्पित करने से सौम्यता आती है। 
 
* शिवजी पर घी अर्पित करने से शक्ति बढ़ती है। 
 
* तिल चढ़ाने से पापों का नाश होता है। 
 
* शिवजी पर शहद चढ़ाने से हमारी वाणी में मिठास आती है। 
 
* जौ अर्पित करने से सुख में वृद्धि होती है। 
 
* गेहूं चढ़ाने से संतान वृद्धि होती है। 
 
* शिवजी पर शक्कर चढ़ाने से या जल में शक्कर मिलाकर शिवाभिषेक करने से सुख-समृद्धि बढ़ती है तथा दरिद्रता चली जाती है। 
 
* शिवजी पर दूध अर्पित करने से हमारा स्वास्थ्य अच्छा होकर बीमारियां भी दूर होती हैं। 
ये भी पढ़ें
अत्यंत शक्तिशाली और प्रभावशाली है श्री नृसिंह स्तोत्र