मंगलवार, 8 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. shani shukra pushya

दीपावली के पहले आ रहा है पुष्य नक्षत्र, ये हैं शुभ मुहूर्त

shani shukra pushya
* जानिए पुष्य नक्षत्र का फल व मुहूर्त 
 
नक्षत्रों में पुष्य को सर्वश्रेष्ठ शुभ फलदाता कहा जाता है। इस नक्षत्र को गुरु-शुक्र तारा आदि अस्त होने का दोष नहीं लगता है अतएव पुष्य नक्षत्र में स्वर्ण आभूषण, वाहन एवं अन्य वस्तु खरीदने से शुभ एवं स्थिर लाभ प्राप्त होता है। 
 
वैसे तो पुष्य नक्षत्र में किए गए कार्य शुभ होते हैं लेकिन कुछ जातकों को यह नक्षत्र शुभ फल प्रदान नहीं करता है, जैसे मेष, सिंह, धनु राशि के जातकों को पुष्य की अपेक्षा अन्य सिद्ध मुहूर्त या धन त्रयोदशी को वस्तु क्रय करना चाहिए। 
 
इस दीपावली पुष्य नक्षत्र शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2017 प्रात: 11 बजे से प्रारंभ होकर 14 अक्टूबर 2017 को प्रात: 9.40 बजे तक रहेगा। अत: इस समय के मध्य खरीददारी करना शुभ है।

देखें वीडियो