शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Shani ka kumbh rashi mein pravesh 2023
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 13 जनवरी 2023 (13:06 IST)

मकर संक्रांति के बाद शनि बदलेंगे चाल, क्या होगा आपकी राशि का हाल

मकर संक्रांति के बाद शनि बदलेंगे चाल, क्या होगा आपकी राशि का हाल - Shani ka kumbh rashi mein pravesh 2023
Shani gochar 2023 in hindi : शनि ग्रह 17 जनवरी 2023 मंगलवार के दिन खुद की राशि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इससे देश और दुनिया में परिवर्तन देखने को मिलेंगे। कुंभ राशि शनि की मूल त्रिकोण राशि है। शनिदेव करीब ढाई साल में राशि परिवर्तन करते हैं। शनि का राशि परिर्वतन बहुत महत्व का रहता है। आओ जानते हैं कि आपकी राशि पर कैसा होगा इसका असर।
 
मेष राशि | Aries: शनि आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति होने के योग बनेंगे। व्यापारी हैं तो उन्नति होगी। अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। उधार न दें और न लें। रिश्तों को लेकर सावधान रहें।
 
वृषभ राशि | Taurus: शनि आपकी राशि के दसवें भाव में गोचर करेंगे। करियर, नौकरी या व्यापार आप अप्रत्याशित सफलता अर्जित करेंगे। वाहन खरीदने के योग बनेंगे। शनि देव की आप पर विशेष कृपा रहेगी। प्रेम संबंध में सफल होंगे। 
 
मिथुन राशि | Gemini: शनि आपकी राशि के नौवें भाव में गोचर करेंगे। आपको शनि की ढैय्या से मुक्ति मिल रही है। करियर में सपलता मिलेगी। व्यापार में थोड़ी बहुत परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जाएंगे। यात्रा के योग बनेंगे। प्रेम संबंध सुखद रहेंगे।
 
कर्क राशि | Cancer: शनि आपकी राशि के आठवें भाव में गोचर करेंगे। इसी के साथ आप पर शनि ढैय्या भी शुरू हो जाएगी। ऐसे में आपको सावधानी से आगे बढ़ने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों को काम का बोझ बढ़ जाएगी। व्यापारियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। दांपत्य जीवन में भी खटास पैदा हो सकती है। करियर में भी रुकावट होने की संभावना है।
 
सिंह राशि | Leo sun sign: शनि आपकी राशि के सातवें भाव में गोचर करेंगे। दांपत्य और प्रेम संबंधों में सुधार होगा और मधुरता बढ़ेगी। साझेदारी के व्यापार में भी सफलता मिलेगी। संपत्ति के माध्यम से लाभ कामाएंगे। कुल मिलाकर शनि शुभ रहेगा बशर्ते की आप क्रोध पर कंट्रोल करें।
 
कन्या राशि | Virgo: शनि आपकी राशि के छठे छठे भाव में गोचर करेंगे। इस दौरान आपको मिलेजुले परिणाम देखने को मिलेंगे। करियर में चुनौति का सामना करना पड़ सकता है। कड़े प्रयास से ही सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत और संबंधों का ध्यान रखना होगा। 
तुला राशि | Libra: शनि आपकी राशि के पांचवें भाव में गोचर करेंगे। करियर और नौकरी के लिए यह गोचर शुभ है। छात्रों को सफलता मिलेगी। साझेदारी के व्यापार में लाभ होगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
 
वृश्चिक राशि | Scorpio: शनि आपकी राशि के चौथे भाव में गोचर करेंगे और इसी के सात शनि की ढैय्या भी शुरू हो जाएगी। यह समय आपके लिए चुनौतियों भरा रहेगा। संपत्ति से जुड़े विवाद में चिंतित रहेंगे। कार्य स्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। नौकरी बदलने से पहले 10 बार सोच लें। व्यापार में सावधानी से कार्य करें, अन्यथा नुकसान उठा सकते हैं। 
 
धनु राशि | sagittarius: शनि आपकी राशि के तीसरे भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में आपको जीवन के हर क्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। लंबी यात्रा के योग बगेंगे। यात्रा से लाभ हो सकता है। यदि साहसपूर्ण तरीके से व्यापार किया तो लाभ होगा। हालांकि नौकरीपेशा हैं तो थोड़ा सतर्क रहकर कार्य करने की जरूरत है।
 
मकर राशि | Capricorn: शनि आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर करेंगे। पारिवारिक व्यापार है तो वाद-विवाद होने की आशंका है। नौकरीपेशा हैं तो नौकरी बदलने के विचार त्यागकर काम पर ध्यान दें और अपना व्यवहार संयमित रखें। बोलते वक्त सावधानी रखें। धन खर्च बढ़ सकता है। ससुराल पक्ष से बनाकर रखें। हालांकि कुंभ के शनि से आपको थोड़ी बहुत राहत मिलेगी।
 
कुंभ राशि | Aquarius: शनि आपकी राशि के लग्न भाव में गोचर करेंगे। इस गोचर से शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू होगा। आपको इस दौरान मिश्रित परिणाम की प्राप्ति होगी। कड़ी मेहनत से ही सफलता अर्जित कर पाएंगे। वाद विवाद से बचकर रहें। दांपत्य जीवन पर इसका नकारात्मक प्राभाव पड़ेंगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापारी हैं तो लेन देन में सतर्क रहें।
 
मीन राशि | Pisces: शनि आपकी राशि के बारहवें भाव में गोचर करेंगे। इसी के साथ शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा। आपको खर्चों में वृद्धि हो जाएगी। व्यापारी हैं तो ज्यादा सतर्कता से कार्य करने की जरूरत है। नौकरीपेशा हैं तो चुपचाप नौकरी करते रहें। विदेश से जुड़े कार्यों में मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। दांपत्य जीवन या प्रेम संबंधों के लिए यह अच्‍छा समय नहीं है। मानसिक तनाव और डिप्रेशन से बचने के लिए योग की शरण में रहें।
ये भी पढ़ें
शनि का कुंभ राशि गोचर 2023: दशा, साढ़ेसाती और ढैया से बचने के उपाय