Hanuman Chalisa
✕

आज अंगारकी संकष्टी गणेश चतुर्थी : कौन से 10 मंत्र और 10 उपाय देंगे मनचाहा वरदान

Updated: मंगलवार, 13 सितम्बर 2022 (15:34 IST)
श्री गणेश प्रथमपूज्य देवता है, अत: अंगारकी या विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी के दिन इन मंत्रों का जाप अवश्य ही करना चाहिए। इससे जीवन खुशहाल होता है, तथा मनचाहा मिलता है। साथ ही आजमाएं 10 अत्यंत सरल उपाय- Sankashti Chaturthi Mantra n Remedies
 
श्री गणेश के 10 विशेष मंत्र : Lord Ganesha 10 Mantra
 
1. 'ॐ गं गणपतये नम:।'
 
2. 'श्री गणेशाय नम:'।
 
3. ॐ नमो विघ्नराजाय, सर्वसौख्य प्रदायिने
दुष्यारिष्ट विनाशाय पराय परमात्मने
लंबोदरं महावीर्यं, नागयज्ञोपज्ञोभितम
अर्धचंद्र धरम देहं विघ्नव्यूह विनाशनम्
ॐ ह्रां, ह्रीं ह्रुं, ह्रें ह्रौं हेरंबाय नमो नम:
सर्व सिद्धिं प्रदोसि त्वं सिद्धि बुद्धि प्रदो भवं
चिंतितार्थं प्रदस्तवं हीं, सततं मोदक प्रियं
सिंदूरारुण वस्त्रैश्च पूजितो वरदायक:
इदं गणपति स्तोत्रं य पठेद् भक्तिमाननर:
तस्य देहं च गेहं च स्वयं लक्ष्मीं निर्मुंजति।
 
4. एकदंताय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।। 
 
5. वक्रतुंड महाकाय, सूर्य कोटि समप्रभ निर्विघ्नम कुरू मे देव, सर्वकार्येषु सर्वदा।
 
6. 'ॐ गं गौं गणपतये विघ्न विनाशिने स्वाहा'
 
7. विघ्ननाशक मंत्र- गणपतिर्विघ्नराजो लम्बतुण्डो गजाननः। द्वैमातुरश्च हेरम्ब एकदन्तो गणाधिपः॥ विनायकश्चारुकर्णः पशुपालो भवात्मजः।द्वादशैतानि नामानि प्रातरुत्थाय यः पठेत्‌॥ विश्वं तस्य भवेद्वश्यं न च विघ्नं भवेत्‌ क्वचित्‌।
 
 
8. 'ॐ वक्रतुंडा हुं।' 
 
9. 'ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं गं गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा।'
 
 
10. ॐ नमो हेरम्ब मद मोहित मम् संकटान निवारय-निवारय स्वाहा।'
 
10 उपाय- Powerful Remedies 
 
1. शीघ्र विवाह के लिए आज के दिन 'ॐ ग्लौम गणपतयै नमः' की 11 माला, गणेश स्तोत्र का पाठ करके गणेश जी को मोदक का प्रसाद अर्पित करें। 
 
 
2. चतुर्थी के दिन गणपति जी के नामों का स्मरण करें, किसी भी गणेश मंदिर में विधि-विधान से पूजा करते हुए भगवान श्री गणेश के नाम लेने से वे प्रसन्न होते हैं। 
 
3. श्री गणेश को घी-गुड़ का भोग लगाएं और वह भोग गाय को खिला दें, घर में आर्थिक रूप से खुशहाली आती है। 
 
4. भूमि प्राप्ति के लिए संकटनाशन गणेश स्तोत्र और ऋणमोचन मंगल स्तोत्र के 11 पाठ करें, भूमि पाने के प्रबल योग बनेंगे। 
 
5. श्री गणेश मंत्रों के साथ ही चतुर्थी के दिन श्री गणेश चालीसा, कनकधारा स्तोत्र, लक्ष्मी सूक्त का पाठ करें, संपत्ति पाने के अधिक योग बनेंगे। 
 
6. चतुर्थी के दिन मंत्र 'गजाननं भूत गणादि सेवितं, कपित्थ जम्बू फल चारू भक्षणम्। उमासुतं शोक विनाशकारकम्, नमामि विघ्नेश्वर पाद पंकजम्।।' से श्री गणेश की वंदना करें, समस्त विघ्नों का नाश होगा।
 
7. स्वयं का घर पाने की तमन्ना हो तो श्री गणेश पंचरत्न स्तोत्र एवं माता भुवनेश्वरी चालीसा या भुवनेश्वरी स्तोत्र का पाठ करें, लाभ होगा।
 
 
8. अपार धन की चाहत हैं तो धनदाता गणेश स्तोत्र तथा कुबेर मंत्र के साथ 'ॐ श्रीं ॐ ह्रीं श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः' मंत्र की 11 माला जाप करें, निश्चित ही धन का लाभ मिलेगा।
 
9. घर से सभी प्रकार की नकारात्मक शक्तियों को दूर करने के लिए चतुर्थी के दिन घर के मंदिर में सफेद रंग के गणपति की स्थापना करके उनका पूजन-अर्चन करें।
 
10. कार्य पर जाने से पहले भगवान श्री गणेश को सिंदूर का तिलक लगाकर खुद अपने भी माथे पर तिलक लगाकर कार्य के लिए बाहर निकलें। 


ganesha worship
 

ALSO READ: कितने प्रकार का होता है श्राद्धकर्म और तर्पण

ALSO READ: Sankashti Chaturthi के नियम, मंत्र और उपाय

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

23 November Birthday: आपको 23 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 23 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 23 नवंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

22 November Birthday: आपको 22 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख