सम्बंधित जानकारी
- बुध का अपनी स्वराशि मिथुन में प्रवेश, जानिए किस राशि के लिए है शुभ, किसके लिए अशुभ?
- 16 जून को सूर्य का राशि परिवर्तन, बनेंगे कई दुर्लभ योग, जानिए राशियों पर होगा क्या प्रभाव
- जिद्दी और जुनूनी होते हैं जून में जन्मे जातक, नेगेटिव थिंकिंग से बचेंगे तो मिलेगा नेम-फेम और मनी
- Mars transit 2019 : मंगलवार के दिन मंगल ने बदली है अपनी चाल, 22 जून तक 12 राशियों के क्या होंगे हाल
- ज्येष्ठ मास में कब, कौन से त्योहार आ रहे हैं, जानिए यहां
जून माह में 5 ग्रह बदलेंगे अपनी राशि, आइए जानें इस माह के ग्रह-गोचर
जून माह के शुरू होते ही ग्रह-नक्षत्र की चाल में भी परिवर्तन होने जा रहा है। इस माह में गुरु, शनि और राहु-केतु के अलावा बाकी पांचों ग्रह राशि बदलेंगे। आइए जानिए जून 2019 में कब कौन सा ग्रह राशि बदलने वाला है...
सूर्य
जून की शुरुआत में सूर्य वृष राशि में है। 15 जून को ये ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करेगा।
चंद्र
1 जून को चंद्र मेष राशि में है। इसके बाद 2 तारीख को वृष राशि में प्रवेश कर गया है। इसके बाद हर ढाई दिन में चंद्र राशि बदलेगा।
मंगल
ये ग्रह अभी मिथुन राशि में है। 22 जून को मंगल राशि बदलकर कर्क में प्रवेश करेगा।
बुध
बुध 1 जून को दिन में तो वृष राशि में था फिर इसी रात में मिथुन राशि में चला गया। इसके बाद 20 जून को कर्क राशि में जाएगा।
गुरु
ये ग्रह अभी वक्री है और पूरे माह वृश्चिक राशि में रहेगा।
शुक्र
माह की शुरुआत में शुक्र मेष राशि में है। 4 जून को वृष राशि में चला गया। इसके बाद 28 जून को शुक्र राशि बदलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा।
शनि
ये ग्रह अभी वक्री है और पूरे माह धनु राशि में ही रहेगा।
राहु-केतु
ये दोनों ग्रह हमेशा वक्री रहते हैं। जून में राहु मिथुन राशि में और केतु धनु राशि में शनि के साथ रहेगा।
