1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. planet transit in July 2021

Planet Transit in July 2021 : जुलाई माह में सूर्य, शुक्र और मंगल का राशि परिवर्तन

planet transit in 2021
ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं  जुलाई माह में किन ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है...
 
16 जुलाई को सूर्य का राशि परिवर्तन
 
16 जुलाई 2021 को सूर्य का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। सूर्य इस दिन मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश वृष, कन्या, सिंह और कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा।
 
17 जुलाई को शुक्र का राशि परिवर्तन
 
17 जुलाई 2021 को शुक्र का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। शुक्र इस दिन सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के सिंह राशि में प्रवेश करने से सिंह, मकर और कुंभ राशि के जातकों को फायदा हो सकता है।
 
20 जुलाई को मंगल का राशि परिवर्तन
 
20 जुलाई 2021 को मंगल का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। मंगल इस दिन कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल का कर्क राशि में प्रवेश मिथुन, कन्या, तुला और मीन राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है।

अगला लेख
शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियां होंगी धनवान, 11 अगस्त तक मिलेगा खूब सम्मान