सम्बंधित जानकारी
- फरवरी माह में कौन-से ग्रह बदलेंगे घर, 6 राशियों पर होगा अच्छा असर
- Mercury Transit in Sagittarius : 29 दिसंबर तक बुध धनु राशि में, क्या चल रहा है आपकी जिंदगी में
- mercury transit 2021: बुध का राशि परिवर्तन, 12 राशियों पर होगा शुभ-अशुभ असर
- 2 दिन तक गजकेसरी योग, मेष से लेकर मीन तक क्या होगा असर
- 10 और 16 दिसंबर को ये बड़े ग्रह बदलेंगे अपनी राशि, कुछ राशियों की बदल जाएगी जिंदगी
February Horoscope : फरवरी माह में चमक जाएगी किस्मत इन 9 राशियों की
Planetary Changes In February 2022: फरवरी 2022 में 5 ग्रह अपनी चाल बदलेंगे। सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल और शनि। ग्रहों के इन चाल बदलने से कुल मिलाकर 9 राशियों को इससे फायदा होगा जबकि 3 राशियों के लिए यह माह सामान्य रहेगा।
1. मेष : आपके लिए यह परिवर्तन शुभ फल लेकर आना वाला है। धन समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। अधूरे पड़े कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। पहले की अपेक्षा आप और अधिक कार्य कुशल होंगे।
2. वृषभ : इस माह के ग्रह गोचर अनुसार नौकरी और करियर में लाभ मिलने की संभावना है। आपको अपने जीवनसाथी से सामांजस्य बिठाकर चलना होगा। जिम्मेदारियों को समझना होगा।
3. मिथुन : आपके लिए यह परिवर्तन भाग्य के दरवाजे खोल देगा। निवेश से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आपकी निर्णय क्षमता का विकास होगा। शत्रुओं से निजात मिलेगी और व्यापार में लाभ होगा।
4. सिंह : आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। शिक्षा के मार्ग की सभी अड़चनें दूर होंगी। अचानक धन लाभ होगा। वैवाहिक जीवन की समस्याओं का भी अंत होगा। कार्यस्थल पर सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। पारिवारिक संपत्ति संबंधित मामलों में बेहतर परिणामों की प्राप्ति होगी।
5. कन्या : फरवरी माह में आपमें सकारात्मक भावों का विकास होगा। कार्यक्षेत्र में आप उत्साह के साथ कार्य करेंगे। पारिवारिक जीवन की समस्याओं का अंत होगा। व्यापार में लाभ होगा। नौकरीपेशा हैं तो आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
6. धनु : इस माह के ग्रह गोचर से नौकरी और व्यापार में उन्नति होगी। यात्रा का योग है और नौकरी में स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। क्रोध पर काबू रखना होगा और व्यर्थ के वाद विवाद से बचकर रहें।
7. मकर : फरवरी माह में ग्रहों का राशि परिवर्तन आपके लिए प्रगति लेकर आ रहा है। परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। धर्म कर्म के कार्यों में मन लगेगा। करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं और सरकारी योजनाओं का आपको लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा और संतान की उन्नति से मन प्रसन्न होगा।
8. कुंभ : फरवरी माह के ग्रह परिवर्तन नौकरी में उन्नति के अवसर पैदा करेगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में विस्तार होगा। अचानक धन लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
9. मीन : इस माह के ग्रह गोचर से आपकी आमदानी में बढ़ोतरी होगी। व्यर्थ के वाद विवाद से बचकर रहें वरना बेवजह मुश्किल हो सकती है। सम्पत्ति से धन लाभ की संभावना है।
