सम्बंधित जानकारी
- चंद्रग्रहण क्या, क्यों, कैसे पढ़ें इस कथा में चौंकाने वाले पौराणिक राज
- ग्रहण में सूतक क्यों, मंदिर क्यों नहीं खुलते, क्यों नहीं करते भोजन, आपके हर सवाल का जवाब है यहां...
- 8 राशियों के लिए है घातक यह चंद्रग्रहण, जानिए कितना बुरा हो सकता है इसका असर, 10 बातें
- डरना जरूरी है इस चंद्रग्रहण से, 6 माह तक असर रहेगा इस ग्रहण का, सेना, नेता और उद्योगपति रहें सावधान
- पूर्ण चंद्रगहण के बारे में 10 बातें, जिन्हें जानना सबके लिए बहुत जरूरी है
आज मंगल, केतु और चंद्रमा मकर राशि में, भारत में प्राकृतिक आपदा की प्रबल संभावना
आज 27 जुलाई 2018 को मध्य रात्रि में सबसे लंबी अवधि का चंद्रग्रहण होगा इसकी पूर्ण अवधि लगभग 3 घंटे 54 मिनट 35 सेकंड की होगी जो रात्रि 11.56 से सुबह लगभग 3.47 तक रहेगी यह अब तक का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण माना जा रहा है। इस दौरान मंगल, पृथ्वी के बेहद करीब होगा साथ ही मकर राशि में मंगल केतु और चंद्रमा तीनों होने के कारण त्रिग्रही योग बनेगा जिसके कारण प्राकृतिक आपदा की प्रबल संभावना बनी रहेगी। यह योग आपदा और विनाश के सूचक हैं।
इस ग्रहण का सूतक 27 जुलाई को दोपहर 2.54 से प्रारंभ हो जाने के कारण गुरु पूर्णिमा की पूजा सूतक पूर्व ही कर लेनी चाहिए।
ग्रहण काल के समय घर में उपस्थित भोज्य पदार्थों में तुलसी पत्ती जरूर डालें।
ग्रहण : क्या करें क्या ना करें-
ग्रहण की समाप्ति पर घर,दफ्तर इत्यादि जगहों पर गंगा जल अवश्य छिड़कें।
गर्भवती महिलाएं घर से बाहर ना निकलें
