1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. meen rashi sade sati start and end date
Last Modified: मंगलवार, 9 जून 2026 (15:59 IST)

मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण, जानिए प्रभाव और अचूक उपाय

Pisces is under the influence of Saturn's Sade Sati.
29 अप्रैल 2022 को साढ़ेसाती प्रारंभ हुई थी। 29 मार्च 2025 से मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है, जो कि सबसे कष्टकारी माना जाता है। यदि कर्म अच्छे हैं तो डरने की जरूरत नहीं। हालांकि इस अवधि में जीवन में कई बदलाव और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप शनि के मंदे कार्य से दूर रहते हैं तो यह समय आपकी किस्मत पलटने वाला सिद्ध हो सकता है क्योंकि इस दौरान शनिदेव स्वयं आपकी राशि में विराजमान रहेंगे। 8 अगस्त 2029 को मीन राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। हालांकि यह गुरु की राशि होने के कारण आपको ज्यादा कष्‍ट नहीं झेलना पड़ रहे होंगे।
 

शनि की साढ़ेसाती के दूसरे चरण का प्रभाव:

साढ़ेसाती का दूसरा चरण 'शिखर' माना जाता है, जो मानसिक और पारिवारिक तनाव दे सकता है। यह चरण सबसे कठिन माना जाता है। इसका प्रभाव पारिवारिक और सामाजिक जीवन पर होता है। रिश्तों में दरार और मानसिक अशांति संभव है।
 
कहते हैं कि इस चरण में जातक को अपने जीवन में आर्थिक और पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। रिश्तेदार कष्ट देते हैं और जातक को परिवार से दूर लम्बी यात्राओं पर भी जाना पड़ सकता है। शारीरिक रोग के साथ ही मानसिक तनाव भी झेलना होता है। छोटे से कार्य को करने के लिए भी सामान्य से अधिक प्रयास करने होते हैं फिर भी सफलता की कोई गारंटी नहीं। परिवार, मित्र और रिश्तेदार सभी लोग उसका साथ छोड़ देते हैं।
 

साढ़ेसाती का अचूक उपाय

1. मुख्य उपाय: 

बृहस्पतिवार का उपवास करें और प्रत्येक मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में गुड़ एवं चने के प्रसाद का वितरण करें। मंगलवार और शनिवार को चमेली के तेल का दीपक जलाकर सिंदूर अर्पित करें।

2. शनिवार को जलाएं तेल का दीपक: 

शनिवार को शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखा दीपक जलाने से धन, वैभव और यश में वृद्धि होती है। नौकरी पेशा व्यक्ति की ऑफिस में स्थिति अच्छी होती है। वहीं व्यापार वाले के बिजनेस में भी वृद्धि होती है।
 

3. काले कुत्ते को रोटी:

शनिवार के दिन काले कुत्तों को सरसों का तेल लगी हुई रोटी खिलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। शनिदेव के प्रसन्न होने से जीवन में खुशहाली बनी रहती है। शनिवार के दिन काले वस्त्र धारण करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और उस दिन होने वाले काम में सफलता मिलती है।

4. काली चीजों का दान:

शनि देव कर्म और न्याय के देवता हैं, इसलिए सेवा से उन्हें प्रसन्न किया जा सकता है। शनिवार के दिन किसी भी चीज के बुरे फल को दूर करने के लिए काली चीजों यानी कि जैसे- काला कपड़ा, काले तिल, उड़द की दाल, काले चने, लोहे की चीजें, सरसों का तेल आदि को किसी गरीब या असहाय व्यक्ति को दान में देने से शनिदेव की कृपा बनी रहती है। या किसी गरीब, बूढ़े, या अपाहिज व्यक्ति को भोजन या सहायता दें।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया धर्म-ज्योतिष टीम
पौराणिक कथा, इतिहास, धर्म और दर्शन के जानकार, अनुभवी ज्योतिष, लेखक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें