शनि की रेवती नक्षत्र में बदली चाल, मेष समेत 4 राशियों पर 50 दिन तक रहेगा असर; रहें सतर्क
Saturn transit in Revati Nakshatra 2026: शनिदेव वक्री अवस्था में 20 अगस्त को रेवती नक्षत्र के प्रथम पद में गोचर करने वाले हैं, इससे पहले वे दूसरे पद में थे। शनि के इस बदलाव से देश और दुनिया की अर्थव्यवस्था समेत मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। हालाकिन 4 राशियों को इस परिवर्तन से करीब 50 दिनों तक सतर्कता से काम लेना होगा।
1. मेष राशि: संयम और बचत का मंत्र
शनि का यह गोचर आपके खर्च, तनाव और भागदौड़ को बढ़ा सकता है। नौकरीपेशा लोग दफ्तर में भाषा पर नियंत्रण रखें और व्यापारी किसी भी नए सौदे या कागजी कार्रवाई में जल्दबाजी न करें। निवेश से बचें, विदेश यात्राओं में सावधानी बरतें और अध्यात्म की ओर ध्यान लगाएं।
2. कर्क राशि: धैर्य और बुद्धिमत्ता से लें काम
भाग्य और उच्च शिक्षा से जुड़े मामलों में नतीजों के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। नौकरी व बिजनेस में अधिक मेहनत की जरूरत होगी। वरिष्ठों से तालमेल बिठाकर चलें और कानूनी कागजात अधूरे न छोड़ें। आर्थिक फैसले किसी के दबाव में आकर न लें और परिवार से संवाद बनाए रखें।
3. वृश्चिक राशि: सतर्कता और एकाग्रता जरूरी
करियर, शेयर बाजार और लव लाइफ में सतर्क रहने की जरूरत है। ऑफिस में काम पूरा होने में वक्त लग सकता है। बिना जानकारी के जोखिम भरे निवेश से नुकसान हो सकता है। छात्रों को पढ़ाई में मन लगाना होगा और लव लाइफ में किसी भी गलतफहमी को शांत बातचीत से सुलझाना होगा।
4. मकर राशि: क्रोध पर काबू और संतुलित बजट
अगले 50 दिन काम में देरी और अतिरिक्त जिम्मेदारियां तनाव बढ़ा सकती हैं। नौकरी बदलने या नया बिजनेस शुरू करने में जल्दबाजी न करें। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें ताकि अपनों और भाई-बहनों से रिश्ते न बिगड़ें। बजट बनाकर चलें और वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरतें।

