मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Margashirsha Amavasya Remedies
Written By

Margashirsha Amavasya : अगहन मास की अमावस्या पर ये दो काम आपको कर देंगे मालामाल

Margashirsha Amavasya : अगहन मास की अमावस्या पर ये दो काम आपको कर देंगे मालामाल - Margashirsha Amavasya Remedies
धर्म एवं ज्योतिष शास्त्र में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व माना गया है। मान्यतानुसार इस दिन किए गए खास उपाय बहुत शुभ फल प्रदान करते हैं। तथा जीवन में चल रही परेशानियों को दूर करने के लिए यह तिथि अति‍उत्तम मानी जाती है।


पौराणिक शास्त्रों के अनुसार अमावस्या तिथि के स्वामी पितृदेव हैं, अत: इस दिन पितरों की तृप्ति के लिए पितरों को याद करके, पूर्ण श्रद्धा भाव से उनका श्राद्ध, पूजन, तर्पण करने के लिए यह अत्यंत शुभ दिन होता है। 

इस बार मार्गशीर्ष या अगहन मास की अमावस्या (Margashirsha Amavasya) 23 नवंबर 2022 को पड़ रही है। आज के दिन किए गए ये 2 खास काम आपको मालामाल कर सकते हैं।

आइए जानते हैं- 
 
1. वर्षभर में आने वाली किसी भी अमावस्या के दिन भूखे प्राणियों को भोजन कराने का विशेष महत्व है। यदि आप भी जीवन में परेशानी का अनुभव कर रहे हैं तो अगहन मास की इस अमावस्या का शुभ अवसर हाथ से न जाने दें। इस दिन सुबह स्नानादि से निवृत्त होकर आटे की गोलियां बनाएं। 

गोलियां बनाते समय भगवान का नाम लेते रहें या मंत्र जाप करते रहें। फिर किसी तालाब या नदी किनारे जाकर यह आटे की गोलियां मछलियों को खिला दें। यह उपाय जहां आपको मालामाल बना देगा, वहीं जीवन की परेशानियों का अंत हो भी जाएगा। यह उपाय यदि आप सतत 40 दिन कर सकें तो बहुत ही अधिक फलदायी साबित होगा। 
 
2. मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन घर के ईशान कोण में सायंकाल के समय गाय के शुद्ध घी का दीया जलाएं, बत्ती में रूई के स्थान पर लाल रंग के धागे का उपयोग करें तथा दीये में थोड़ी केसर डाल दें।

साथ ही रात के समय 5 लाल पुष्प तथा 5 जलते हुए दीये बहती नदी के पानी में छोड़ें। यह मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का सबसे आसान उपाय है। इस महाउपाय से धन का लाभ प्राप्त होने के प्रबल योग बनेंगे और कुछ ही दिनों में आप मालामाल हो जाएंगे। 

ये भी पढ़ें
वर्ष 2023 मकर, धनु और कुंभ राशि वालों के लिए है बहुत खास, शनि महाराज देंगे अच्छे काम का लाभ