ganesh chaturthi

मंगल का शनि की राशि कुंभ में गोचर, 6 राशियां करियर को लेकर रहें सतर्क

मंगल का कुंभ राशि में गोचर फल, 6 राशियों को मिलेगी नौकरी में चुनौती

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 2 मार्च 2024 (12:05 IST)
Mangal kumbh rashi me gochar 2024: 15 मार्च 2024 की शाम 05 बजर 42 मिनट पर मंगल ग्रह शनिदेव की कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। शनि की राशि में मंगल बली हो जाते हैं जिसके चलते सभी 12 राशियों पर इनका प्रभाव बहुत तेज रहता है। मंगल साहस, पराक्रम, क्रोध और मान सम्मान को बढ़ाने वाला ग्रह है। इस बार कुंभ राशि में गोचर के चलते मंगल 6 राशियों के लिए नौकरी या करियर में उतार-चढ़ाव वाला समय दिखा सकता है।
ALSO READ: 300 वर्ष बाद महाशिवरात्रि पर दुर्लभ संयोग, 4 राशियों के लिए रहेगा शुभ
1. मेष राशि : आपकी राशि के स्वामी मंगल है और शनि की राशि में मंगल का गोचर आपके करियर और नौकरी में उतार-चढ़ाव को जन्म देगा। आपके दिमाग में इसको लेकर चिंता बढ़ सकती है। आपकी जरा सी भी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। इसलिए मंगल के कुंभ में गोचर तक सतर्क रहें। वरिष्ठों से पंगा न लें।  व्‍यापारियों को भी इस समय मिलेजुले परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
 
2. वृषभ राशि : आपकी राशि का स्वामी शुक्र है और मंगल का कुंभ में गोचर आपके लिए कई तरह की परेशानियां खड़ी कर सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको सतर्कता और संयम के साथ ही बुद्धिमत्ता से काम लेना होगा अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरी बदलने का विचार त्याग दें, क्योंकि दूसरी नौकरी मिलना अभी आसान नहीं होगा।
ALSO READ: शनि के उदय होने से 10 माह तक इन राशियों को मिलेगा सबसे बड़ा फायदा
3. कर्क राशि : आपकी राशि के स्वामी चंद्र हैं और कुंभ में मंगल का प्रभाव मिलेजुले परिणाम देगा। नौकरीपेशा जातकों के मन में बैचेनी रहेगी। हालांकि आपको मनचाहे परिणाम के लिए अभी इंतजार करना होगा। पदोन्‍नति या वेतन में वृद्धि को लेकर अभी नहीं सोचे और बस काम पर ध्यान दें। वरिष्ठों और सहकर्मियों से आपके संबंध खराब हो सकते हैं। व्यापारी हैं तो निराशा हाथ लग सकती है। 
 
4. सिंह राशि : आपकी राशि के स्वामी सूर्य देव हैं और कुंभ में मंगल का गोचर नौकरी में चुनौतियां खड़ी करेगा। उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों से विवाद करने से बचें। मान सम्मान में कमी आ सकती है। व्यापारियों को लेनदेन में सतर्कता बरतने की जरूरत है। 
ALSO READ: 12 साल बाद बृहस्पति का शुक्र की राशि में प्रवेश, 4 राशियों के साथ क्या होगा?
5. तुला राशि : आपकी राशि के स्वामी शुक्र हैं और कुंभ मे मंगल का गोचर नौकरी और करियर में आपको असंतोष महसूस कराएगा, काम का बोझ बढ़ जागा जिसके कारण आप नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं। अभी यह समय संयम और धैर्य से काम लेने का है।
 
6. वृश्चिक राशि : आपका राशि स्वामी भी मंगल है। आपको नौकरी में अभी सतर्कता और धैर्य से काम लेने की जरूरत है। पदोन्नति या वेतनवृद्धि को लेकर बहस या विवाद न करें। जो भी करना है 1 माह बाद करना। सेहत का भी ध्यान रखना होगा।
Mangal kumbh rashi
 

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

30 August Birthday: आपको 30 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (30 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश: 31 अगस्त से 12 राशियों की चमकेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल

सूर्य बदल रहे हैं अपना नक्षत्र: 31 अगस्त से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें क्या है वजह

अगला लेख