1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Mahayog 2023

28 मार्च को केदार, मालव्य, हंस और चतुष्चक्र शुभ योग का बनेगा महासंयोग, जानिए असर

Kedar Yog
वैदिक ज्योतिष अनुसार 700 साल बाद केदार, मालव्य, हंस, चतुष्यचक्र और महाभाग्य राजयोग बन रहे हैं। 28 मार्च 2023 को मंगलवार को यह महासंयोग बनेगा। मेष राशि में शुक्र होने से मालव्य योग, मीन राशि में गुरु होने से हंस योग, लग्न में सूर्य के होने से महाभाग्य योग, जब कुण्डली में सातों ग्रह किन्हीं चार राशियों में हों तो केदार योग बनता है।
 
कर्क राशि : आपकी राशि पर हंस और मालव्य राजयोग नवम भाव में बनकर प्रभाव देगा जिसके कारण भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। करियर में सफलता मिलेगी। अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। व्यापारी हैं तो यात्रा से लाभ होगा। नौकरीपेशा हैं तो वेतन वृद्धि होगी।
 
कन्या राशि : आपके लिए मालव्य योग सप्तम भाव में बन रहा है। जीवनसाथी के साथ सुखमय समय गुजरेगा। साझेदारी के व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाएंगे। अविवाहित हैं तो विवाह के योग बन जाएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 
6 Planets in Own Houses
मिथुन राशि : आपकी राशि के दसवें भाव में हंस और मालव्य यह योग बन रहा है। सभी राजयोग आपके लिए शुभ साबित होंगे। अचानक से धन लाभ होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। इसी के साथ उन्हें नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापारी तगड़ा मुनाफा कमाने में कामयाब होंगे।
 
मीन राशि : आपकी राशि के लिए पांचों योग अत्यंत ही लाभकारी सिद्ध होंगे। खासकर हंस और मालव्य राजयोग के चलते आपको मान सम्मान के साथ ही धन की प्राप्ति होगी। व्यापारी हैं तो भरपूर मुनाफा कमाएंगे। नौकरीपेशा हैं तो कार्यस्थल पर आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
अगला लेख
28 मार्च को गुरु मीन राशि में अस्त, इन 7 राशियों को रहना होगा सतर्क