सम्बंधित जानकारी
- जनवरी 2022 में पड़ने वाले व्रत और त्योहार
- January Birthday : बातों के जादुगर होते हैं जनवरी में जन्मे जातक, जानें कमियां और खूबियां भी
- नववर्ष 2022 में शनिदेव होंगे मेहरबान, बस जपें इन 6 मंत्रों में से किसी भी 1 मंत्र को
- साल 2022 के सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण एक साथ जानिए इस सूची में
- पुरुषवर्ग शुक्रवार को 3 काम जरूर करें और 3 कार्य बिल्कुन न करें
जनवरी माह की मुख्य तिथियां, शुभ पर्व, त्योहार और दिवस
january Calendar 202
1 जनवरी : इस दिन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि रहती है। सेना चिकित्सा कोर स्थापना दिवस, नया साल दिवस।
2 जनवरी : इस दिन पौष मास की अमावस्या है। इस दिन तर्पण और श्राद्ध करने का महत्व है। साथ ही इस दिन कालसर्प दोष और पितृदोष निवारण किया जा सकता है। नर्मदा पंचक्रोशी यात्रा।
3 जनवरी : शाकम्भरी जयंती। सावित्रीभाई फुले जयंती।
4 जनवरी : लुई ब्रेल दिवस।
5 जनवरी : रात्रि 11.57 से पंचक प्रारंभ।
6. जनवरी : गुरु गोकुलदास जयंती।
7 जनवरी : राजिम भक्तिन माता जयंती।
9 जनवरी : प्रवासी (अनिवासी/एनआरआई) भारतीय दिवस। गुरु गोविंद सिंह जयंती।
10 जनवरी : विश्व हिन्दी दिवस। शाकंभरी यात्रा प्रारंभ।
11-17 जनवरी : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह।
11 जनवरी : लाल बहादुर शास्त्री स्मृति दिवस।
12 जनवरी : राष्ट्रीय युवा दिवस (भारत), (स्वामी विवेकानंद जयन्ती)। महर्षि महेष योगी जयंती।
13 जनवरी : इस दिन शुक्ल पक्ष की एकादशी है जिसे पौष पुत्रदा एकादशी कहते हैं। इसके व्रत से संतान सुख की प्राप्ति होती है।
14 जनवरी : इस दिन मकर संक्रांति के साथ ही पोंगल और लोहड़ी का पर्व है। इसी दिन से सूर्य उत्तरायण होगा। इस दिन पतंगोत्सव भी है। जैन धर्म में रोहिणी व्रत रखा जाएगा।
15 जनवरी : इस दिन शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत रखा जाएगा। हर माह की त्रयोदशी को प्रदोष का व्रत रखा जाता है। इस खरमास समाप्त हो जाएगा। थल सेना दिवस (भारत)।
16 जनवरी : गहोई दिवस।
17 जनवरी : इस दिन पौष मास की पूर्णिमा के व्रत रखा जाएगा। इस दिन दान-पुण्य करते, सूर्य को जल चढ़ाते और पवित्र नदी में स्नान करते हैं। इस दिन सूर्य की पूजा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन शाकंभरी यात्रा समाप्त हो जाएगी। रात्रि में पुष्य नक्षत्र लगेगा।
18 जनवरी : पुष्य नक्षत्र। षोडषकरण व्रत प्रारंभ।
19 जनवरी : इस दिन ओशो रजनीश का निर्वाण दिवस है।
21 जनवरी : इस दिन संकष्टि चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। संकष्टी चतुर्थी का व्रत भगवान गणेश को समर्पित है और माना जाता है कि इस दिन जो कोई भी व्यक्ति पूजा और व्रत करता है उन्हें बुद्धि, स्वास्थ्य, और धन का असीम वरदान प्राप्त होता है। मणिपुर स्थापना दिवस, मेघालय स्थापना दिवस, त्रिपुरा स्थापना दिवस, वीर हेमू कालाणी बलिदान दिवस।
23 जनवरी : नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, देश प्रेम दिवस।
24 जनवरी : माघ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी पर स्वामी रामानंदाचार्य की जयंती है। राष्ट्रीय बालिका दिवस।
25 जनवरी : हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस।
26 जनवरी : माघ माह की कृष्ण नवमी को श्री भीष्म पितामह निर्वाण दिवस। गणतंत्र दिवस, जम्मू और कश्मीर स्थापना दिवस।
28 जनवरी : इस दिन षटतिला एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु के बैकुंठ रूप की पूजा की जाती है। इस दिन तिल का बड़ा महत्व है। लाला लाजपतराय जयंती।
29 जनवरी : इस दिन शनि प्रदोष का व्रत रखा जाएगा। इस दिन तिल द्वादशी है।
30 जनवरी : इस दिन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी है, जिसे मासिक शिवरात्रि कहते हैं। मासिक शिवरात्रि का व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है। महात्मा गांधी स्मृति दिवस, सर्वोदय दिवस, नशामुक्ति संकल्प और शपथ दिवस, विश्व कुष्ठ उन्मूलन दिवस।
31 जनवरी : इस दिन श्राद्ध की अमावस्या रहेगी। भगवान ऋषभनाथ का निर्वाण दिवस और अवतार मेहर बाबा की पुण्यतिथि रहेगी।
