सम्बंधित जानकारी
- 25 मई 2023 को गुरु पुष्य का महासंयोग : Guru Pushya Nakshtra में क्या खरीदना चाहिए?
- Guru Pushya Yoga 2023 : 27 अप्रैल को गुरु पुष्य योग में गुरु ग्रह का उदय, जानिए गुरु पुष्य अमृत योग में क्या करें
- Guru Pushya Nakshatra : गुरु पुष्य नक्षत्र में किए जाने वाले 10 कार्य कौन से हैं?
- guru pushya yog: गुरु पुष्य का शुभ योग,क्या खरीदें,क्या न खरीदें?
- Guru Pushya Nakshatra : 25 मई 2023 गुरुवार को गुरु पुष्य का शुभ योग लेकिन नहीं कर सकते हैं शादी...
आज ज्येष्ठ मास का गुरु पुष्य शुभ संयोग, जानिए क्या खरीदें और कब खरीदें? क्या दान करें, किसे दान करें?
Guru Pushya Nakshtra 2023: गुरुवार को यदि पुष्य नक्षत्र का भ्रमण रहता है तो इस गुरु पुष्य नक्षत्र का महायोग बनता है। गुरु पुष्य नक्षत्र 25 मई 2023 को रहेगा। इस दिन विवाह को छोड़कर कोई भी शुभ कार्य किए जा सकते हैं। इस दिन खासकर खरीदारी करना शुभ होता है। आओ जानते हैं कि क्या खरीदें, कब खरीदें और क्या दान करें।
गुरु पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदें :
- इस दिन सोना खरीदना शुभ माना गया है।
- यदि आप सोना नहीं खरीद सकते हैं तो पीतल खरीदें।
- पीतल का हाथी खरीद शुभ माना गया है।
- इस दिन भूमि या भवन भी खरीद सकते हैं।
- इस महायोग में वाहन खरीदना शुभ होता है।
- शिल्प कला या चित्रकला से जुड़ा सामान और पुस्तक खरीदना शुभ होता है।
- गंगाजल, पूजा की वस्तुएं, किचन के लिए सामान, पीले रंग की वस्तुएं ले सकते हैं।
- सोने और चांदी के अलावा पीतल, कांसा, तांबा और सफेद संगमरमर लिया जा सकता है।
कब किस समय खरीदें:-
गुरु पुष्य योग : सुबह 06:01 से शाम 05:54 तक रहेगा।
सर्वार्थ सिद्धि योग : सुबह 06:01 से शाम 05:54 तक रहेगा।
अमृत सिद्धि योग : सुबह 06:01 से शाम 05:54 तक रहेगा।
रवि योग : सुबह 06:01 से शाम 05:54 तक रहेगा।
अमृत काल : सुबह 10:45 से 12:32 तक।
अभिजित मुहूर्त : दोपहर 12:09 से 01:02 तक।
विजय मुहूर्त : दोपहर 02:47 से 03:39 तक।
इस दिन क्या दान करें:
इस दिन कभी पर भी प्याऊ लगाएं।
मंदिर निर्माण में सहयोग करें या धनराशि दान करें।
इस दिन जल, पेय पदार्थ, मौसमी रसीले फल दान करें।
इस दिन दाल, खिचड़ी, चावल, बेसन, कड़ी, बूंदी लड्डू आदि का दान भी कर सकते हैं।
किसे दान करें:
- किसी गरीब, मजदूर, विधवा, सफाईकर्मी या दिव्यांग को दान दें।
- किसी मंदिर में जाकर भी उपरोक्त दान कर सकते हैं।
