1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Gupt navratri ke achuk upay

गुप्त नवरात्रि खत्म होने से पहले कर लें ये खास 9 उपाय, घर में धन की कभी कमी नहीं रहेगी

navratri wishes 2024
Ashadha Gupt Navratri 2024: आषाढ़ माह की नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहते हैं। आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि का प्रारंभ 6 जुलाई, दिन शनिवार से हो गया है। वहीं इस नवरात्रि का समापन 15 जुलाई 2024 को होगा। इस नवरात्र में 10 महाविद्याओं की पूजा और साधना करते हैं। गुप्त नवरात्रि की देवियां:- 1.काली, 2.तारा, 3.त्रिपुरसुंदरी, 4.भुवनेश्वरी, 5.छिन्नमस्ता, 6.त्रिपुरभैरवी, 7.धूमावती, 8.बगलामुखी, 9.मातंगी और 10.कमला। उक्त दस महाविद्याओं का संबंध अलग अलग देवियों से हैं। इसमें से गृहस्थ को त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, मातंगी या मां कमला की पूजा करना चाहिए। आओ जानते हैं 9 खास उपाय
 
1. गुप्त नवरात्रि में 9 दिन हनुमान जी को पान का बीड़ा अर्पित करें।
 
2. इन दिनों अगर अखंड दीपक नहीं जला पा रहे हैं तो सुबह शाम घी या तेल का दीपक जलाना न भूलें। दीपक में 4 लौंग डाल दें।
 
3. पांच प्रकार के सूखे मेवे लाल चुनरी में रखकर माता रानी को अर्पित करें।
 
4. देवी मंदिर में लाल रंग की ध्वजा, पताका अवश्य चढ़ाएं।
 
5. देवी मां को ताजे पान के पत्ते पर सुपारी और सिक्के रखकर अर्पित करें।
 
6. देवी दुर्गा को 7 इलायची और मिश्री का भोग लगाएं।
 
7. मखाने के साथ सिक्के मिलाकर देवी को अर्पित करें और फिर उसे गरीबों में बांट दें।
 
8. छोटे पर्स में दक्षिणा रखकर लाल रंग के किसी भी गिफ्ट के साथ छोटी कन्याओं को भेंट दें। 
 
9. नवरात्रि के दौरान अपने घर में सोना या चांदी की कोई भी शुभ सामग्री लाकर देवी दुर्गा के चरणों में रखकर पूजन करें और अंतिम दिन गुलाबी रेशमी कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। 
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
July weekly muhurat: नए सप्ताह के शुभ मुहूर्त, जानें इस हफ्ते का साप्ताहिक कैलेंडर