शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. Festivals of June Month
Written By

क्या आपको पता है जून माह के समस्त प्रमुख तीज-त्योहार, यहां जानिए विस्तार से

क्या आपको पता है जून माह के समस्त प्रमुख तीज-त्योहार, यहां जानिए विस्तार से - Festivals of June Month
22 मई 2019 से आरंभ हुआ ज्येष्ठ का महीना 21 जून 2019 तक चलेगा। इसके बाद आषाढ़ का महीना शुरू हो जाएगा जो जून महीने के अंत तक चलेगा। 
 
आइए जानते हैं जून माह में आने वाले प्रमुख व्रत, त्योहार एवं महत्वपूर्ण तिथियां... 
 
1) ज्येष्ठ अमावस्या (Jyeshtha Amavasya 2019 date) - 3 जून, दिन सोमवार को ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि थी। हर महीने आने वाली अमावस्या तिथि की तरह ही ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि भी महत्वपूर्ण मानी जाती है। 
 
2) शनि जयंती (Shani Jayanti 2019 date) - हिन्दू कैलेंडर के अनुसार ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को 'शनि जयंती' भी मनाई गई। इस वर्ष 3 जून को धूमधाम से देशभर में शनि देव का पूजन एवं व्रत किया गया। 
 
3) रोहिणी व्रत (Rohini Vrat) - जैन समुदाय में प्रति माह रोहिणी व्रत किया जाता है। जैन धर्म में इसका बेहद महत्व है। इस व्रत में कुछ लोग फलाहार का सेवन करते हैं तो कुछ निर्जल उपवास भी करते हैं। ज्येष्ठ मास में रोहिणी व्रत 3 जून को था। 
 
4) वट सावित्री व्रत 2019 (Vat Savitri Vrat 2019) -  वट सावित्री व्रत 3 जून को था। यह एक हिन्दू पर्व है जो केवल सुहागिन महिलाओं द्वारा मनाया जाता है। इस दिन सुहागिनें अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत करती हैं। व्रत सुबह से शाम तक चलता है। शाम के समय वट यानी बरगद के पेड़ की पूजा के बाद व्रत खोला जाता है।  प्रति वर्ष की तरह यह व्रत उत्साह से मनाया गया। 
 
5) ईद-अल-फ़ित्र (Eid-al-fitr 2019 date) - इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार ईद-अल-फ़ित्र का पर्व मनाया गया। 
 
6) महाराणा प्रताप जयंती (Maharana Pratap Jayanti 2019) - महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास में एक महान राजपूत योद्धा के रूप में जाने जाते हैं। इस वर्ष उनका जन्मोत्सव यानी महाराणा प्रताप जयंती 6 जून को मनाई गई। महाराणा प्रताप एक राजपूत वंश थे। उन्होंने अपने जीवन काल में कई मुगलों को युद्ध में धूल चटाई। 
 
7) धूमावती जयंती (Dhumavati Jayanti 2019) - यह एक ऐसा हिन्दू पर्व है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। धूमावती जयंती प्रति वर्ष ज्येष्ठ मास में ही आती है। इस साल यह 10 जून को मनाई जा रही है। यह दिन तंत्र विधा एवं साधनाओं का दिन होता है। इस दिन दस महाविद्याओं की पूजा की जाती है।  
 
8) गंगा दशहरा (Ganga Dussehra 2019 date) - 12 जून को गंगा दशहरा है। यह दिन हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन लोग गंगा या फिर किसी भी पवित्र नदी में जाकर स्नान करते हैं। 
 
9) गायत्री जयंती (Gayatri Jayanti 2019 date) - 13 जून को देवी गायत्री को समर्पित गायत्री जयंती है। इसदिन लोग मां गायत्री के नाम का व्रत करते हैं और उनकी पूजा करते हैं।  
 
10) निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi 2019 date) - 13 जून को ही सभी एकादशियों में सबसे अधिक प्रसिद्ध निर्जला एकादशी मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस एक एकादशी की व्रत करने से साल भर की एकादशियों जितना फल मिलता है। 
 
11) वट पूर्णिमा व्रत, ज्येष्ठ पूर्णिमा (Jyeshtha Purnima 2019 date) - वट पूर्णिमा व वट सावित्री व्रत हिन्दू धर्म में ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और उनके अवतारों की पूजा होती है। इस साल वट पूर्णिमा व्रत 16 जून को है। 
 
12) फादर्स डे (Father's Day 2019 date) - हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को दुनिया के कई देशों में 'फादर्स डे' मनाया जाता है। इस साल यह दिन 16 जून को आ रहा है। इस अवसर भर दुनिया भर में बच्चे अपने पिता को खास अंदाज में 'थैंक यू' कहते हैं। 
 
13) कबीरदास जयंती (Kabirdas Jayanti 2019 date) - ज्येष्ठ मास की ही पूर्णिमा तिथि या फिर कई बार पूर्णिमा तिथि के अगले दिन कबीरदास जयंती मनाई जाती है। क्षेत्रों के हिसाब से इसकी तारीख निर्भर करती है। कैलेंडर के अनुसार कबीरदास जयंती 17 जून को है। 
 
14) योग दिवस (Yoga Day 2019) - 21 जून को राष्ट्रीय योग दिवस है। इस उपलक्ष्य में देशभर में योग शिविर लगते हैं। स्कूल और कॉलेजों में योग संबंधित जानकारी दी जाती है। 
 
15) साल का सबसे बड़ा दिन (Longest Day of the Year) - 21 जून को विज्ञान के अनुसार साल का सबसे बड़ा दिन कहा जाता है। इस दिन सूर्य की किरणें पृथ्वी पर सबसे अधिक देर तक रहती है। यानी सूरज जल्दी ढलता नहीं है। 21 जून को साल का सबसे बड़ा दिन मनाया जाता है। 
 
16) योगिनी एकादशी (Yogini Ekadashi 2019) - ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी को योगिनी एकादशी कहते हैं। इस साल यह पर्व 29 जून को मनाया जा रहा है। इसदिन श्री हरि के पूजा की जाती है और उन्हें प्रसन्न करने के लिए व्रत एवं शास्त्रीय उपाय करने का भी विधान शास्त्रों में वर्णित है। 
ये भी पढ़ें
भगवान राम के जल समाधि लेने के बाद हनुमान जी का क्या हुआ?