1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Daughters of this zodiac are lucky for the family

परिवार के लिए लकी होती हैं इस राशि की लड़कियां

Lucky girls
Lucky Girl Zodiac: पिता और परिवार के लिए इस राशि की लड़कियां बहुत ही भाग्यशाली होती है। इन्हें लक्ष्मी का साक्षात रूप माना जाता है। यह लड़कियां जिस भी घर में जाती है वहां का परिवार खुशहाल हो जाता है, उनके दरिद्रता के दिन समाप्त हो जाते हैं। ऐसी लड़किया समझदार होती हैं और घर परिवार को संभालने में भी सक्षम होती हैं। 
 
1. मेष राशि : यह मंगल की राशि है। इस राशि की लड़कियां भाग्यशाली और मेहनती होती है। यह जिस भी काम में हाथ डालती हैं उसे अंजाम तक ले जाकर ही छोड़ती हैं। यह जहां भी होती हैं वहां धन धान्य की कमी नही रहती है। समाज और परिवार में इन्हें खूब मान सम्मान मिलता है। इनकी कमजोरी है जिद्दी और क्रोधी होना।
 
2. वृषभ राशि : यह शुक्र की राशि है। यह बहुत ही जिम्मेदार और संवेदनशील होती है। यही कारण है कि यह अपने परिवार को प्राथमिकता देती है। मेहनत करने में यह पीछे नहीं रहती है। इनकी मेहनत और भाग्य के कारण ही परिवार में सुख और शांति बनी रहती है। माता लक्ष्मी की इन पर कृपा बनी रहने के कारण यह परिवार के लिए भाग्यशाली हैं।
3. मिथुन राशि : इस राशि की लड़कियां बहुत बुद्धिमान होती है क्योंकि यह बुध की राशि है। यह अपनी बुद्धि और बल से परिवार के दुखों को हर लेती हैं। इनके होने से ही घर परिवार के लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होती रहती है। इन्हें बहुत आसानी से भौतिक सुख सुविधाएं प्राप्त हो जाती है। यह अपने लक्ष्य को पूरा करने में माहीर है। 
 
4. कर्क राशि : इस राशि की लड़कियां बहुत संवेदनशील, भावुक और भाग्यशाली होती हैं। इसीलिए ये ये अपने परिवार को सुखी रखने में माहीर हैं। इन्हें बहुत आसानी से मान सम्मान की प्राप्ति होती है। यह जिस घर में जन्म लेती है समझो उस घर परिवार के भाग्य खुल जाते हैं और उनकी आर्थिक दशा में धीरे धीरे सुधार होने लगता है। 
 
5. सिंह राशि : सिंह राशि की लड़कियां बहुत ही बुद्धिमान, साहसी और किस्मत वाली होती है। यह जहां पर रहती है वहां वहां कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं रहती है। पिता के लिए यह बहुत ही भाग्यशाली होती है। इन्हीं के कारण पिता को कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलती रहती है। इस राशि की लड़कियों में हुनर बहुत होता है जिसके चलते ये पैसा कमाने में पीछे नहीं रहती है।
अगला लेख
क्या है पुरुषोत्तम माह का महत्व, जानें पौराणिक कथा