सम्बंधित जानकारी
- इन 3 वास्तु और ज्योतिष के तरीकों से घर से कीटाणुओं को भगाएं
- 22 March 2020 : मंगल ने किया राशि परिवर्तन, हम सब पर होगा बड़ा असर
- Janta Curfew In India : देश भर में बजी घंटियां, जानिए घंटी बजाने के चमत्कार
- astrological transits of March 2020 : मार्च माह में ग्रहों के बड़े बदलाव, क्या होगा प्रभाव
- corona and astrology : कौन से ग्रह हैं कोरोना के लिए जिम्मेदार, क्यों मचा है हाहाकार
Amavasya 2020 | अमावस्या आज और कल, कौन सा दान है शुभ जानिए अपनी राशि के अनुसार
24 तारीख को भौमवती अमावस्या मनाई जा रही हैं। अमावस्या तिथि सोमवार, 23 मार्च को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट से शुरू हो गई, मंगलवार के दिन दोपहर 2 बजकर 58 मिनट पर इसका समापन होगा।
शास्त्रों में अमावस्या का बहुत महत्व बताया गया है। धन की कमी दूर करने के लिए यह खास दिन माना गया है। मंगल देव को कर्ज मुक्ति का देवता माना जाता है। मंगल की उपासना करने से रुपए-पैसे और धन संबंधी सभी परेशानियों दूर करने में सक्षम है।
इस दिन दान-पुण्य और पूर्वजों की आत्मा शांति के लिए गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। शास्त्रों के अनुसार इस अमावस्या पर पितरों की शांति के लिए किए गए कार्य शुभ माने जाते हैं। इस दिन दान करना अतिशुभ माना जाता है। आइए जानें आपकी राशि के अनुसार कौन सा दान शुभ है :-
12 राशियां और उनके दान :-
मेष- चादर एवं तिल का दान करें तो शीघ्र ही हर मनोकामना पूरी हो सकती है।
वृषभ- वस्त्र एवं तिल का दान करें तो शुभ रहेगा।
मिथुन- चादर एवं छाते का दान करें तो बहुत लाभदायक सिद्ध होगा।
कर्क- साबूदाना एवं वस्त्र का दान करना शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा।
सिंह- कंबल एवं चादर का दान अपनी क्षमतानुसार करें।
कन्या- तेल तथा उड़द दाल का दान करें।
तुला- रुई, वस्त्र, राई, सूती वस्त्रों के साथ ही चादर आदि का दान करें।
वृश्चिक- खिचड़ी का दान करें साथ ही अपनी क्षमता के अनुसार कंबल का दान भी शुभ फलदायी सिद्ध होगा।
धनु- चने की दाल का दान करें तो विशेष लाभ होने की संभावना बनती है।
मकर- कंबल और पुस्तक का दान करें तो हर मनोकामना पूरी हो सकती है।
कुंभ- साबुन, वस्त्र, कंघी व अन्न का दान करें।
मीन- साबूदाना, कंबल सूती वस्त्र तथा चादर का दान करें।
