Hanuman Chalisa

Chaitra Month 2026: चैत्र मास प्रारंभ, जानिए इस माह के व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

Written By WD Feature Desk
Updated: शुक्रवार, 6 मार्च 2026 (10:59 IST)
Chaitra Month Festivals 2026: चैत्र मास हिंदू कैलेंडर का पहला महीना होता है, जो वसंत ऋतु के आगमन और नई ऊर्जा का प्रतीक है। इसी महीने से हिंदू नववर्ष विक्रम संवत की शुरुआत भी होती है। वैदिक पंचांग के अनुसार इस बार वर्ष 2026 में चैत्र मास की शुरुआत 4 मार्च से हो रही है। चैत्र मास धार्मिक ऊर्जा, नई शुरुआत और आध्यात्मिक साधना का प्रतीक है। इस माह के व्रत और त्योहार जीवन में सकारात्मकता और शुभता लाते हैं।ALSO READ: चीन के नास्त्रेदमस की ईरान-अमेरिका युद्ध पर 3 भविष्यवाणियां, 2 सच होने का दावा, तीसरी से बढ़ी चिंता
 
चैत्र मास हिंदू पंचांग का प्रथम/ पहला महीना माना जाता है और इसी माह से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। यह माह धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। कई प्रमुख व्रत, पर्व और उत्सव इसी महीने में मनाए जाते हैं। यह महीना आध्यात्मिक ऊर्जा, व्रत-उपवास, पूजा-पाठ और नए संकल्पों का प्रतीक है। इसमें विशेष रूप से चैत्र नवरात्रि, श्रीराम नवमी, गुड़ी पड़वा जैसे प्रमुख पर्व इसी मास में आते हैं। 
 

आइए जानते हैं इस पावन महीने के प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी सूची:

 
4 मार्च: होली (धुलेंड़ी), बसंतोत्सव आम्रकुसुम प्राशन, चैत्र प्रारंभ (कृष्ण पक्ष) नए महीने की शुरुआत।
 
8 मार्च: रंगपंचमी पर्व, मालवा और महाराष्ट्र में विशेष रूप से खेली जाने वाली होली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस। 
 
11 मार्च: शीतलाष्टमी, बसौरा पर्व, हजरत अली शहादत दिवस।
 
14 मार्च: सूर्य मीन संक्रांति।
 
15 मार्च: पापों से मुक्ति दिलाने वाला विशेष व्रत पापमोचनी एकादशी, खरमास प्रारंभ, सौर चैत्र मास प्रारंभ।
 
17 मार्च: शबे कद्र, मां हिंगलाज पूजन।
 
18 या 19 मार्च: चैत्र अमावस्या, पितृ तर्पण और दान-पुण्य के लिए शुभ।
 
19 मार्च: गुड़ीपड़वा पर्व, हिंदू नववर्ष का प्रारंभ, मां दुर्गा की उपासना का त्योहार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, विक्रम संवत 2083 प्रारंभ।
 
20 मार्च. चेटीचंड उत्सव, भगवान झूलेलाल जयंती, जुमातुल विदा, सिंधारा दोज पर्व।
 
21 मार्च: ईदुल फितर, गणगौर तीज व्रत- सुहागिन महिलाओं का प्रमुख पर्व, मनोरथ तृतीया, सव्वाल मास प्रारंभ, मत्स्यावतार, मत्स्य जयंती और भगवान विष्णु का अवतार।
 
23 मार्च: श्रीराम राज्य महोत्सव, गुरु हर गोविंद पुण्यतिथि।
 
26 मार्च: चैत्र नवरात्रि दुर्गाष्टमी व्रत, महाष्टमी, श्री दुर्गा नवमी।
 
27 मार्च. राम नवमी त्योहार, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्म दिवस। श्री रामचरितमानस जयंती।
 
29 मार्च: कामदा एकादशी, पाम संडे।
 
31 मार्च: 24वें जैन तीर्थंकर, भगवान महावीर स्वामी की जयंती। 
 
04 अप्रैल: चैत्र पूर्णिमा, हनुमान जयंती या बजरंगबली का जन्मोत्सव।
 

चैत्र मास-FAQs 

 
Q1. चैत्र मास कब से शुरू होता है?
चैत्र मास अमावस्या के बाद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से प्रारंभ होता है।
 
Q2. चैत्र नवरात्रि का क्या महत्व है?
यह शक्ति उपासना का पर्व है, जिसमें मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है।
 
Q3. क्या चैत्र मास में हिंदू नववर्ष मनाया जाता है?
हाँ, गुड़ी पड़वा और उगादी के रूप में हिंदू नववर्ष मनाया जाता है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: चैत्र नवरात्रि का पर्व कब से हो रहा है प्रारंभ जानिए महाअष्टमी की सही डेट
 

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

बुध का क्रांतिवृत्त परिवर्तन: 5 राशियों के लिए बेहद शुभ, गणेश उत्सव में बप्पा की बरसेगी कृपा

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (14 सितंबर, 2026)

14 September Birthday: आपको 14 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 सितंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (13 सितंबर, 2026)

अगला लेख