सम्बंधित जानकारी
- 12 अप्रैल 2022 के पहले ये 4 राशि वाले संभल जाएं, राहु करेगा परेशान
- गुरु के उदय होते ही इन राशियों का होगा भाग्योदय
- देवगुरु बृहस्पति उदय होंगे आज, मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...
- 27 मार्च से उदय होंगे गुरु, 5 राशियों के होंगे अच्छे दिन शुरू
- 27 मार्च को गुरु के उदय होते ही इन 8 राशियों की चमक जाएगी किस्मत
13 अप्रैल से दिसम्बर तक देवगुरु बृहस्पति कर देंगे इन 5 राशियों को मालामाल
Jupiter transit in Pisces 2022 : 12 अप्रैल को गुरु ग्रह द्वारा राशि परिवर्तन करने से 5 राशियों की किस्मत चमक जाएगी और वे हो जाएंगे मालामाल। एक राशि में 13 माह रहने वाले बृहस्पति की उच्च राशि के अलावा 2, 5, 9, 12वें भाव में हो या गोचर करे तो शुभ फल देता है। गुरु कर्क में उच्च, मकर में नीच का होता है अर्थात चौथी राशि में उच्च और दसवीं राशि में नीच का होता है इस परह चौथे भाव में उच्च और दसवें भाव में नीच का होता है।
बृह्सपति का गोचर : गुरु यानि बृहस्पति 12 अप्रैल 2022 को शाम 4 बजकर 58 मिनट पर शनि शासित राशि मकर से अपनी स्वराशि मीन में गोचर करेगा।
1. मेष राशि (Aries): 2022 अप्रैल के महीने में बृहस्पति अपनी स्वराशि और मेष राशि के बारहवें भाव में गोचर करेगा। आपको इस दौरान पैतृक संपत्ति से किसी प्रकार का लाभ होने की संभावना है। आपके लिए अच्छा समय रहेगा। परिवार में सुख और समृद्धि आएगी। आप व्यापारी हैं तो लाभ के योग बन रहे हैं और नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति होने की संभावना है। विवाह नहीं हुआ है तो योग बन रहे हैं। घर खरीदने और कोई अच्छा कार्य करने के योग भी बन रहे हैं। कुल मिलाकर आपका भविष्य उज्जवल है।
2. कर्क राशि (Cancer): अप्रैल 2022 में बृहस्पति आपकी राशि के नौवें भाव में गोचर करेगा। यह अवधि आपके लिए अनुकूल रह सकती है। अचल संपत्ति के योग बन रहे हैं। व्यापार और नौकरी में लाभ होगा। बस आपको व्यर्थ की यात्रा से बचना होगा।
3. वृश्चिक राशि (Scorpio): अप्रैल माह 2022 में बृहस्पति आपके पांचवें भाव में गोचर करेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में विस्तार होगा। नौकरी में पदोन्नति होगी। करियर में उन्नती करेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
4. कुंभ राशि (Aquarius): अप्रैल माह में बृहस्पति आपके दूसरे भाव में गोचर करेगा। इस दौरान व्यापार-व्यवसाय में अच्छे लाभ के साथ वृद्धि देख सकते हैं। नौकरी में सैलरी बढने के साथ ही पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। पारिवारिक में खुशी का समाचार मिलेगा। साथ ही आपको अपनी पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने की संभावना है।
5. मीन राशि (Pisces): अप्रैल माह में बृहस्पति आपकी राशि के लग्न भाव में गोचर करेगा। इस गोचर से आपके व्यक्तित्व में निखार आ जाएगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। आशा के अनुरूप सफलता मिलेगी। नौकरी और व्यवसाय में चुनौती होती तो लोगों का सहयोग मिलेगा। आपकी आमदान में बढ़ोतरी होगी।
