biodatamaker

आमलकी एकादशी पर करें 4 अचूक उपाय और भूलकर भी न करें ये 5 काम वर्ना होगी धनहानि

Written By WD Feature Desk
Updated: बुधवार, 20 मार्च 2024 (14:58 IST)
HIGHLIGHTS
 
• आमलकी एकादशी के दिन क्या करें।
• आमलकी एकादशी के उपाय क्या हैं।
• रंगभरी एकादशी के दिन कौन-से कार्य ना करें। 

ALSO READ: आमलकी एकादशी व्रत कब रखा जाएगा, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
 
amalaki ekadashi ke upay : आज 20 मार्च, बुधवार को आमलकी एकादशी/ रंगभरी ग्यारस का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन आंवले वृक्ष का पूजन करके 9 परिक्रमा लगाने तथा आंवले का सेवन करने का बहुत अधिक महत्व कहा गया है। इस दिन कुछ अचूक उपाय करने से सौभाग्य और स्वास्थ्य का वरदान मिलता है। तथा इस दिन कुछ कार्यों को करने की मनाही भी हैं। आइए यहां जानते हैं 4 उपाय और 5 ऐसे कार्य जो हमें भूलकर भी नहीं करना चाहिए, वर्ना धनहानि का सामना करना पड़ सकता है।

आइए जानते हैं यहां 4 अचूक उपाय : 
 
1. आमलकी एकादशी के दिन आंवले वृक्ष की नौ परिक्रमा करने तथा आंवले का सेवन करने से सौभाग्य और अच्छे स्वास्थ्य का संयोग बनता है। 
 
2. एकादशी पर पीपल वृक्ष में मीठा जल चढ़ाकर सायंकाल पीपल की जड़ में घी का दीया लगाना बहुत अच्छा माना जाता है। 
 
3. रंगभरी एकादशी के दिन शिव-गौरा को गुलाल, गुलाबी रंग अर्पित करने से जीवन की आज के दिन प्रफुल्लित मन से शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण तथा लक्ष्मी-नारायण के साथ होली खेलना चाहिए। उन्हें रंग, गुलाल अर्पित करके सर्वसुख की कामना तथा प्रार्थना करने से जीवन में शुभ संयोग का निर्माण होता है तथा जीवन के कष्ट तथा आर्थिक समस्या दूर होती है। 
 
4. एकादशी की रात्रि श्रीहरि नारायण के सामने 9 बत्तियों वाला दीपक जलाकर प्रार्थना करें, इससे शिव-पार्वती तथा विष्णु-लक्ष्मी का अपार धन का आशीर्वाद प्राप्त होता है। तथा सामर्थ्यनुसार अन्न, वस्त्र, पैसे का दान अवश्य करें। 

ALSO READ: आमलकी एकादशी को क्यों कहते हैं रंगभरी ग्यारस?
 
क्या न करें : 
 
1. आमलकी एकादशी के दिन पूर्ण ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करें।
 
2. दशमी तिथि की रात तथा एकादशी के उपवास वाले दिन चावल ग्रहण न करें। इस दिन लहसुन, प्याज, मसूर की दाल, गाजर, शलजम, गोभी, पालक, मांस आदि चीजों का परहेज करें। 
 
3. इस दिन ना ही बाल कटवाए और ना ही नाखून काटें। क्रोध का त्याग करके मधुर वचनों को अमल में लाएं। 
 
4. एकादशी के दिन वृक्ष से पत्ते तोड़ना वर्जित माना गया है। अत: स्वयं गिरा हुआ पत्ता ही उपयोग में लाएं। प्रात:काल लकड़ी का दातुन न करें, नीबू, जामुन या आम के पत्ते लेकर चबा कर अंगुली से कंठ साफ करें। अगर वृक्ष के पत्ते उपलब्ध न हो सके तो 12 बार पानी से कुल्ले करें। 
 
5. इस दिन अधिक न बोलें, ताकि इस दिन अपशब्दों के प्रयोग से बचा जा सकें।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

ALSO READ: Amalaki Ekadashi 2024: आमलकी एकादशी आज, जानें महत्व, मुहूर्त, कथा, मंत्र, पारण समय और पूजा विधि

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 सितंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

बुध का क्रांतिवृत्त परिवर्तन: 5 राशियों के लिए बेहद शुभ, गणेश उत्सव में बप्पा की बरसेगी कृपा

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (14 सितंबर, 2026)

14 September Birthday: आपको 14 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 सितंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख