Hanuman Chalisa

3 मई को अक्षय तृतीया, 5 महायोग में करें 10 शुभ दान, 100 साल तक नहीं मिलेगा फिर ऐसा दुर्लभ मौका

सोमवार, 2 मई 2022 (11:42 IST)
वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया यानी अक्षय तृतीया इस बार 3 अप्रैल 2022 मंगलवार को मनाई जाएगी। इस दिन अबूझ मुहूर्त रहता है। यानी की पूरे दिन ही शुभ मुहूर्त रहता है। इस दिन 5 महायोग भी बन रहे हैं। 100 वर्षों तक ऐसे दुर्लभ योग देखने को नहीं मिलेंगे। ऐेसे में आप ये 10 शुभ दान करके लाभ उठा सकते हैं।
 
 
5 महायोग : इस दिन 3 राजयोग बन रहे हैं- शुक्र के अपनी उच्च राशि में होने से मालव्य राजयोग, गुरु के मीन राशि में होने से हंस राजयोग और शनि के अपने घर में विद्यमान होने से शश राजयोग बन रहा है। इसके साथ ही दो शुभ योग बन रहे हैं- मंगलवार को रोहिणी नक्षत्र है और इसी दिन शोभन योग भी है। इस दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में और सूर्य भी अपनी उच्च राशि में रहेंगे। शुक्र, सूर्य, चंद्र, गुरु और शनि की ऐसी शुभ स्थिति अब करीब 100 वर्षों तक नहीं बनेगी। यानी इस बार अक्षय तृतीया पर सूर्य, चंद्रमा, शुक्र उच्च राशि में और गुरु, शनि अपनी ही राशि में रहेंगे। इतना ही नहीं केदार, शुभ कर्तरी, उभयचरी, विमल और सुमुख नाम के पांच राजयोग भी बन रहेंगे।
Akshaya Tritiya 2022
अक्षय तृीतया के 10 शुभ दान :
 
1. कुंभ दान : जल से भरा मिट्टी का घड़ा मंदिर में दान करें। साथ ही कुल्हड़, सकोरे भी दान करें।
 
2. अन्न दान : इस दिन सत्तू, ककड़ी, खरबूजा, चावल, दूध, दही, घी, फल, इमली, सब्जी, शहद, पंचमेवा, पंचधान, सीधा दान आवश्य करें।
 
3. वस्त्र दान : कुर्ता, पायजामा, धोति आदि।
 
4. पंखा, खड़ाऊं, जुते-चप्पल और छाता दान करें। 
 
5. पलंग, कंबल, चादर, गादी, रजाई, तकिया।
 
6. गौ दान : गौ या भूमि।
 
7. कॉपी किताब।
 
8. सोना या चांदी।
 
9. श्रृंगार का सामान : दर्पण, कंघा, तिलक आदि।
 
10. पिण्डदान : अगर आपने साल भर कोई भी दान नहीं किया है तो अक्षय तृतीया के दिन विष्णु भगवान और अपने पितरों के लिए दान-पुण्य करें।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Show comments

मंगल का चंद्रमा के नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मंगलदेव बरसाएंगे कृपा

Gupt Navratri 2026: आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि में इन 10 महाविद्याओं की करें पूजा, जानिए 10 मंत्र

Chaturmas 2026: चातुर्मास में क्या करना चाहिए? जानें पुण्य कमाने के तरीके

सूर्य का पुष्य नक्षत्र में गोचर: शनि के नक्षत्र में प्रवेश करते ही इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत

कब है गुरु पूर्णिमा 2026 में? जानें तिथि, मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

सभी देखें

16 July Birthday: आपको 16 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 जुलाई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य के दक्षिणायन होने का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व क्या है?

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: कर्क संक्रांति से देश, दुनिया और आपके जीवन पर क्या होगा असर?

नवरात्रि और अंक ज्योतिष : क्या संख्या ‘9’ केवल एक अंक है या आत्मपरिवर्तन का सांस्कृतिक सूत्र?

अगला लेख