बुधवार, 30 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. अक्षय तृतीया
  4. Akshaya tritiya par kya kharidna chahiye
Written By
Last Updated : गुरुवार, 17 अप्रैल 2025 (15:58 IST)

अक्षय तृतीया : धन दौलत चाहिए तो मौका है सुनहरा, 3 चीजें खरीदें हर काम होगा पूरा

अक्षय तृतीया पर क्या खरीदना चाहिए
Akshaya Tritiya : वैशाख माह की तृतीया यानी अक्षय तृतीया है। इस दिन विवाह, गृह प्रवेश, गृह निर्माण और खरीदारी का शुभ मुहूर्त पूरे दिन ही रहता है। इस दिन 3 चीजें खरीदना बहुत ही शुभ माना गया है। इन 3 चीजों को खरीदने से घर में धन दौलत की कमी नहीं आती है।
 
अक्षय तृतीया पर सोने या चांदी से बने आभूषण, भूमि, भवन, वाहन, बर्तन, मशीनरी सामान, फर्नीचर, कपड़े, जौ, दक्षिणावर्ती शंख, श्रीयंत्र आदि खरीदना शुभ होता है।
 
1. आभूषण खरीदी : ऐसी मान्यता है कि सोना, चांदी या उसके बने आभूषणों की खरीदारी करके घर लाने से माता लक्ष्मी का आगमन होता है। इस दिन खरीदा गया आभूषण अक्षय बना रहता है।
 
2. बर्तन या कौड़ी खरीदी : इस दिन पीतल या तांबे के बर्तन खरीदें। खासकर घड़ा खरीदें। माता लक्ष्मी को कौड़ी बेहद पसंद हैं। इस दिन कौड़ी खरीदकर मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें। माता लक्ष्मी की पीतल की मूर्ति भी खरीद सकते हैं।
 
3. मिट्टी का घड़ा : अक्षय तृतीया के अवसर पर घड़ा खरीदना भी बहुत शुभ होता है। इस दिन घड़ा खरीद कर घर में रखना बहुत ही शुभ है। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।