सम्बंधित जानकारी
- Navdurga 2020: इन नौ औषधियों में वास है नवदुर्गा का, पढ़ें विशेष जानकारी
- नवरात्रि आरंभ, जानिए शुभ मुहूर्त, मंगलकारी संयोग और संक्षिप्त पूजा विधि
- Story of Devi Brahmacharini : नवरात्रि की दूसरी देवी ब्रह्मचारिणी की पावन कथा
- नवरात्रि का दूसरा दिन : मां ब्रह्मचारिणी बढ़ाती हैं स्मरण शक्ति, जानें माता का स्वरूप
- नवरात्रि 2020 में लग्नानुसार जपें मां दुर्गा का बस एक मंत्र,कष्टों का होगा अंत
नवरात्रि के 9 भोग, दिलाएंगे समस्याओं से मुक्ति
नौ दिन की नौ देवी के नौ नैवेद्य
17 अक्टूबर 2020 से मां दुर्गा का शुभ पर्व नवरात्रि आरंभ हो गया है। इस वर्ष कोरोना रूपी असुर का अंत करने के लिए भक्त मां से प्रार्थना करेंगे...
इस साल नौ दिनों तक मां को लगाएं इस प्रसाद का भोग... जानिए 9 दिन के 9 प्रसाद...
नौ दिन के नौ विशेष प्रसाद
प्रथम नवरात्रि के दिन मां के चरणों में गाय का शुद्ध घी अर्पित करने से आरोग्य का आशीर्वाद मिलता है। तथा शरीर निरोगी रहता है।
दूसरे नवरात्रि के दिन मां को शक्कर का भोग लगाएं व घर में सभी सदस्यों को दें। इससे आयु वृद्धि होती है।
तृतीय नवरात्रि के दिन दूध या दूध से बनी मिठाई खीर का भोग माँ को लगाकर ब्राह्मण को दान करें। इससे दुखों की मुक्ति होकर परम आनंद की प्राप्ति होती है।
मां दुर्गा को चौथी नवरात्रि के दिन मालपुए का भोग लगाएं। और मंदिर के ब्राह्मण को दान दें। जिससे बुद्धि का विकास होने के साथ-साथ निर्णय शक्ति बढ़ती है।
नवरात्रि के पांचवें दिन मां को केले का नैवैद्य चढ़ाने से शरीर स्वस्थ रहता है।
छठवीं नवरात्रि के दिन मां को शहद का भोग लगाएं। जिससे आपके आकर्षण शक्त्ति में वृद्धि होगी।
सातवें नवरात्रि पर मां को गुड़ का नैवेद्य चढ़ाने व उसे ब्राह्मण को दान करने से शोक से मुक्ति मिलती है एवं आकस्मिक आने वाले संकटों से रक्षा भी होती है।
नवरात्रि के आठवें दिन माता रानी को नारियल का भोग लगाएं व नारियल का दान कर दें। इससे संतान संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
नवरात्रि की नवमी के दिन तिल का भोग लगाकर ब्राह्मण को दान दें। इससे मृत्यु भय से राहत मिलेगी। साथ ही अनहोनी घटनाओं से बचाव भी होगा।
