4 जुलाई 2014 : क्या कहती है आपकी राशि
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...
FILE |
मेष- संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। प्रतिद्वंद्वी परास्त होंगे। निवेशादि से लाभ होगा। कार्य की बाधा दूर होगी। आयकारक दिन रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा को रक्तपुष्प चढ़ाएं।
देखें वीडियो....
वृषभ- पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। निवेशादि से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- काले कुत्ते को तेल लगाकर रोटी खिलाएं।
मिथुन- व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। शरीर अस्वस्थ रहेगा। विवाद से तनाव बढ़ेगा। जोखिम-जमानत के कार्य न करें। चोट-चोरी का भय रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुओं का दान करें।
कर्क- मेहनत का फल कम मिलेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लाभदायक सौदे होंगे। रोजगार प्राप्ति संभव है।
कल्याणकारी उपाय- बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।
सिंह- पराक्रम वृद्धि होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभ देंगे। परीक्षा-साक्षात्कार मनोनुकूल होंगे।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता का आशीर्वाद लें।
कन्या- कीमती वस्तु पैसा आदि गुम हो सकता है। व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। अचानक लाभ के योग बनेंगे। शुभ दिन।
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को मीठा खिलाएं।
तुला- खर्च बढ़ेगा। व्यवस्था बिगड़ेगी। कार्य की चिंता होगी। तनाव बढ़ेगा। जोखिम न उठाएं। वाहन-मशीनरी का प्रयोग ध्यान से करें।
कल्याणकारी उपाय- श्वेत-काली वस्तुएं दान करें।
वृश्चिक- संपत्ति का लाभ हो सकता है। रुका हुआ धन वापस आएगा। निवेशादि से लाभ होगा। रोजगार मिल सकता है।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों को दान दें।
धनु- अचानक धन प्राप्ति संभव है। नई योजनाएं बनेंगी। कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। व्यापार-निवेश से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा को रक्तपुष्प चढ़ाएं।
मकर- विरोधी सक्रिय रहेंगे। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। राजकीय कार्यों में स्वत: सहयोगी उपस्थित होंगे। निवेश से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- माता लक्ष्मी को कमल-गुलाब के पुष्प चढ़ाएं।
कुंभ- विवाद से क्लेश होगा। व्यय वृद्धि होगी। चोट-दुर्घटना से हानि संभव है। जोखिम न उठाएं। मन अशांत रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्त्र वस्तुओं का दान करें।
मीन- प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। प्रसन्नताभरा वातावरण रहेगा। कार्यों की बाधा दूर होगी। निवेशादि से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।

