Hanuman Chalisa

मूलांक 6 के लिए कैसा रहेगा साल 2024 का भविष्य

Updated: शुक्रवार, 29 दिसंबर 2023 (18:27 IST)
numerology 2024 mulank 6
Annual Horoscope 2024 of Radix Mulank 6 : अंक शास्त्र के अनुसार वर्ष 2024 का जोड़ 8 बन रहा है जो कि शनि का अंक है। इसमें 2 चंद्र का और 4 राहु का अंक है। इसलिए इस वर्ष को शनि के कारण जहां स्थायित्व वाला वर्ष माना जा रहा है वहीं चंद्र एवं राहु के कारण उतार-चढ़ाव भरा वर्ष कहा जा रहा है। यदि आपका मूलांक 6 है तो यह शुक्र का अंक है। जानिए वर्ष 2024 का भविष्यफल।
 
मूलांक 6
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 5 है)
 
भविष्यफल : 6 है तो शुक्र, 15 है तो शुक्र के साथ सूर्य और बुध और 24 है तो शुक्र के साथ चंद्र और राहु है का भी प्रभाव रहेगा। जन्म दिनांक 6 है तो यह वर्ष अच्‍छा रहेगा, 15 है तो बहुत अच्छा वर्ष रहेगा और 24 है तो मिलाजुले प्रभाव वाला वर्ष रहेगा।
 
शिक्षा : विद्याथियों के लिए यह साल काफी अच्छे परिणाम दे सकता है। फिजिक्स और गणित विषय ले रखें हैं तो सफलता मिलेगी। लेकिन लापरवाही बरती तो मनमुताबिक परिणाम पाने में आप पीछे रह सकते हैं।
 
नौकरी : नौकरी के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा। पदोन्नति के साथ-साथ अन्य लाभ मिलने के योग बनेंगे। कमीशन या फील्ड के काम में लाभ होगा। फैशन, थिएटर एक्टिंग, इंटीरियर डिजाइनिंग में कार्यकर रहे हैं तो वर्ष अच्‍छा रहेगा।
व्यापार : व्यपार में अच्छा ख़ासा धन लाभ होने की संभावना है। लक्ज़री सेवाओं जैसे ज्वेलरी, सैलून, मेकअप आर्टिस्ट, फिटनेस एक्सपर्ट, इंटीरियर डिजाइनिंग आदि से जुड़े कार्य हैं तो भरपूर मुनाफा कमाएंगे। 
 
रिलेशनशिप : प्रेम संबंध के लिए साल अच्छा रह सकता है, लेकिन दांपत्य जीवन के लिए यह मिलाजुला असर वाला वर्ष रहेगा। रिश्तों में किसी प्रकार का विवाद चल रहा है तो सुलझ जाएगा। अविवाहित हैं तो इस वर्ष विवाह हो जाएगा।
 
सेहत : आंखों की रोशनी से जुड़ी शिकायत, पाचन संबंधी रोग, जोड़ों में दर्द और सिरदर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
 
खास अंक : साल 2024 में आप पर मुख्य रूप से 6, 5, 8, 1, 2 और 4  अंकों का विशेष प्रभाव रहेगा।
 
शुभ दिन : शुक्रवार के अलावा सोमवार और बुधवार का दिन आपके लिए शुभ है।
 
शुभ रंग : सफेद और नीला रंग शुभ है।
 
रत्न : हीरा या हीरे का उपरत्न।

Show comments

गीता के छठे अध्याय के 10वें श्लोक की सही व्याख्या क्या है? मौलाना जरजिस अंसारी के दावे की पड़ताल

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी से शुरू होंगे चातुर्मास, 4 महीने के लिए लग जाएगी मंगल कार्यों पर रोक

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: कर्क संक्रांति से देश, दुनिया और आपके जीवन पर क्या होगा असर?

पुरी के जगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा का इतिहास: कब, कैसे और क्यों हुई शुरुआत?

श्री जगन्नाथ रथयात्रा से जुड़े 12 ऐसे रोचक तथ्य, जिन्हें जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (24 जुलाई, 2026)

24 July Birthday: आपको 24 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 जुलाई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

Ashadha Purnima 2026: आषाढ़ी पूर्णिमा कब है, जानिए इस दिन का खास महत्व

अगला लेख