गुरुवार, 25 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2024
  4. Meen Rashi Varshik Rashifal 2024 in vedic jyotish
Written By
Last Modified: सोमवार, 4 दिसंबर 2023 (19:10 IST)

मीन राशि राशिफल 2024 : आने वाला भविष्य कैसा रहेगा, जानिए भविष्यवाणी

मीन राशि राशिफल 2024 : आने वाला भविष्य कैसा रहेगा, जानिए भविष्यवाणी - Meen Rashi Varshik Rashifal 2024 in vedic jyotish
Pisces zodiac sign Meen Rashi bhavishyafal 2024 : यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ है तो सूर्य राशि के अनुसार आपकी राशि मीन है। चलिये जानते हैं कि वर्ष 2024 में कैसा रहेगा आपका भविष्य। कैसी रहेगी आपकी नौकरी, व्यापार चलेगा या नहीं, प्यार का मीटर अप रहेगा या डाउन, जीवनसाथी के साथ बनेगी या नहीं। आर्थिक समस्या का हल होगा या नहीं और कैसी रहेगी नए वर्ष में आपकी सेहत।
 
करियर, शिक्षा, नौकरी और व्यापार : इस वर्ष बृहस्पति का भ्रमण दूसरे और तीसरे भाव में शुभ फलदायी रहेगा। आपकी राशि पर साढ़े साती चल रही है। यदि जन्म का शनि शुभ है तो शुभ होगा। राहु भी आपको मदद करेगा। छुटपुट समस्याएं चलती रहेगी। यदि आप अपने आचरण अच्छे रखते हैं तो शनि का बुरा प्रभाव आप पर नहीं होगा और तब नौकरी एवं व्यापार में शनि लाभ देगा। बृहस्पति तीसरे भाव में जाकर व्यापार में बढ़ोतरी करेगा। मंगल की दृष्टि पंचम भाव पर होने से शिक्षा में आपको कड़ी मेहनत करना होगी। प्रतियोगी परीक्षा में भाग्य आजमा सकते हैं। 
 
रिश्ते और परिवार : वर्ष की शुरुआत में दूसरे भाव का बृहस्पति परिवार में आपसी सामंजस्यता बिठाने का कार्य करेगा। आपकी वाणी को सुधारेगा और रिश्ते में प्रेम बढ़ाएगा। वैवाहिक संबंधों में सुधार का योग बनेगा। आपके भाग्य की वृद्धि होगी। राहु के प्रथम भाव में और केतु का सप्तम भाव में गोचर बना रहने से वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थितियां बनती रहेंगी। मंगल की पंचम पर दृष्टि होने से संतान को समस्या हो सकती है। लंबी पारिवारिक यात्रा के योग हैं। हालांकि इस वर्ष घरेलू जिम्मेदारी बढ़ सकती है, वृद्ध, वरिष्ठ जनों की देखभाल के लिए भी समय देना पड़ सकता है।
आर्थिक स्थिति : वर्ष की शुरुआत में दूसरे भाव का बृहस्पति धन संबंधी आपकी समस्या को दूर करेगा। हालांकि शनि महाराज पूरे वर्ष द्वादश भाव में बने रहने से आपको अपने खर्चों पर ध्यान देना होगा क्योंकि कोई न कोई खर्च पूरे वर्ष लगा रहने वाला है। स्थाई सम्पत्ति में इस वर्ष कुछ बढ़ोत्तरी अवश्य होगी, पुरानी संपत्ति की खरीद या बिक्री होने का योग है। आमदनी में बढ़ोतरी होगी।
 
सेहत : स्वास्थ्य को लेकर आपको उतार-चढ़ाव की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आंखों में समस्या या पैरों में दर्द, जैसी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। पित्त विकार, उदर पीड़ा, छाले आदि सम्भावित हैं। अच्छा भोजन करने और अच्छी दिनचर्या अपनाने से लाभ होगा।
 
मीन राशि के लिए ज्योतिष के उपाय :-
- इस वर्ष शनि ग्रह की शांति के लिए शनिवार को हनुमान जी के समक्ष तेल का दीपक जलाते रहें।
- चीटियों और मछलियों को आटा-शक्कर खिलाते रहें।
- ज्योतिष की सलाह से गोमेद धारण करना लाभकारी होगा।
ये भी पढ़ें
काल भैरव जयंती के 5 सरल उपाय देंगे हर कष्ट से मुक्ति