सम्बंधित जानकारी
- January में कौन से ग्रह बदलेंगे अपना घर, 12 राशियों पर होगा शुभ-अशुभ असर
- जनवरी माह 2022 के ग्रह परिवर्तन
- January 2022 : कैसा होगा नए साल का पहला महीना, मेष से लेकर मीन तक जानिए भविष्यफल
- Astrology 2022 Predictions : साल 2022 की भविष्यवाणी, जानिए क्या लाया है नया साल आपके लिए
- Lal Kitab Rashifal 2022 : लाल किताब के अनुसार जानिए मेष से लेकर मीन तक का वार्षिक भविष्यफल
वर्ष 2022 : नए साल के ग्रह-नक्षत्र, तारे-सितारे राशि परिवर्तन एक साथ एक नज़र में
Planetary Changes of January 2022: वर्ष 2022 प्रारंभ होने वाला है। कुछ ग्रह प्रत्येक माह राशि परिवर्तन करते हैं या मार्गी एवं वक्री होते हैं। कुछ ग्रह को राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan 2022) करने में महीनों लग जाते हैं। आओ जानते हैं प्रथम माह जनवरी माह में कौन कौन-से ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन और कौनसे ग्रह होंगे मार्गी या वक्री।
हर माह परिवर्तित होने वाले ग्रह :
सूर्य : 14 जनवरी से धनु से निकलकर मकर राशि में दोपहर 02:43 बजे गोचर करेगा, जो 13 फरवरी 2022 को तड़के 03:41 बजे तक रहेगा।
मंगल : 16 जनवरी शाम 04:50 बजे वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में 26 फरवरी शाम 04:08 बजे तक गोचर करेगा।
बुध : 14 जनवरी को शाम 05:10 बजे मकर राशि में गोचर करेगा जो से 4 फरवरी 2022 को सुबह 09:42 तक बुध ग्रह मकर राशि में वक्री चाल चलेगा। अभी 29 दिसंबर से मार्गी है।
शुक्र : शुक्र धनु राशि में वक्री चल रहा है और अब वह 29 जनवरी दोपहर 02:14 बजे से मार्गी होगा जो करीब 41 दिनों तक मार्गी रहेगा। 04 जनवरी, 2022 को शुक्र धनु राशि में अस्त हो जाएगा।
चंद्रमा : चंद्रमा हर सवा दो दिन में राशि बदलता है।
Shani Dev
करीब 1 वर्ष 6 माह में परिवर्तित होने वाले ग्रह :
गुरु : गुरु इस वक्त कुंभ राशि में है। गुरु मार्गी चल रहे हैं।
शनि : शनि इस वक्त मकर राशि में है। शनि व्रती चल रहे हैं।
राहु : राहु वृष राशि में है। हमेशा वक्री चाल ही चलता है।
केतु : वृश्चिक राशि में है। हमेशा वक्री चाल ही चलता है।
