बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2021
  4. Makar rashifal 2021 in lal kitab

लाल किताब राशिफल 2021 : मकर राशि के लिए कैसा रहेगा अगला वर्ष

LalKitabRashifal2021
वर्ष 2020 तो दुनियाभर के लोगों को दुख करने वाला सिद्ध हुआ, परंतु अब लोगों को नए वर्ष से बहुत आशा है। हालात सामान्य होंगे और लोग फिर से पहले की तरह जीने लगेंगे। उम्मीदों से भरे इस वर्ष में लाल किताब के अनुसार किस राशि के लिए कैसा रहेगा यह वर्ष इस बारे में बहुत ही संक्षिप्त रूप से जानिए धनु राशि के बारे में।
 
मकर राशि :
1. पिछले वर्ष की तुलना में यह वर्ष ज्यादा महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। आप अपने लक्ष्य पर ही फोकस रखेंगे तो सफल होने से आपको कोई नहीं रोक सकता। इसके परिणाम स्वरूप आप सामाजिक क्षेत्र, निजी क्षेत्र या कार्यस्थल, सभी जगहों पर बेहद बुद्धिमानी और चतुराई के साथ आगे बढ़ने में सक्षम होंगे।
 
2. 28 जनवरी से 21 फरवरी के बीच, आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा जिसके चलते आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सकारात्मक रूप से प्रभावित होगी। आप यदि कारोबारी हैं यह समय आपके लिए उत्तम है। क्योंकि इस समय आपका मनोबल ऊंचा होगा जिसके चलते आपके संपर्क भी बढ़ेंगे।
3. मार्च से अप्रैल के मध्य यात्रा करने के योग बन रहे हैं। 11 अप्रैल से 5 मई के बीच, वाहन खरीदने की संभावना है। इसके बाद 29 मई तक का समय आपके पारिवारिक जीवन या विवाह का फैसला लेने के लिए उत्तम रहने वाला है। यदि विवाहित हैं तो संतान सुख मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति करेंगे।
 
4. जून के महीने में कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान हो सकते हैं। ऐसे में आपको अपने व्यर्थ के खर्च पर लगाम लगाना चाहिए। यह माह सेहत के लिए भी अच्छा नहीं है। इस माह में कर्ज मिलने की संभावना भी है।
5. अक्टूबर और नवंबर में यात्रा, हॉस्पिटैलिटी, फैशन डिज़ाइनिंग, अभिनय, आदि क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। दिसंबर का महीना दांपत्य जीवन या संबंधों के लिए शुभ सिद्ध होगा। छात्रों के लिए भी यह समय शुभ है।
 
6. इस वर्ष को और भी बेहतर बनाने के लिए आप खाने में उपर से नमक खाना छोड़ दें। नमक का उपयोग कम ही करें। चीटियों को खाना खिलाते रहें। काले और गहरे नीले रंग के कपड़े ना पहनें। हो सके तो हाथों में लोहे का छल्ला पहनें।