biodatamaker

sagittarius 2020 love horoscope : धनु राशि 2020, रोमांस के लिए कैसा है नया साल

Updated: शुक्रवार, 27 दिसंबर 2019 (12:16 IST)
धनु राशिफल 2020 के अनुसार यह वर्ष आपके प्रेम जीवन के लिए काफी हद तक सुकूनदायक साबित होगा और आप अपने प्रियतम के साथ प्रेम जीवन का आनंद लेंगे। आपके प्रेम जीवन में गहराई आएगी और आप दोनों एक-दूसरे के प्रति समर्पित होकर एक-दूसरे की बातों को सुनेंगे, समझेंगे और जीवन में अपनाने का प्रयास करेंगे।

 
वास्तव में आपकी यही प्रवृत्ति आपको एक महान प्रेमी बनाती है और यही वजह है कि आपका प्रियतम भी आपसे दूर जाने का विचार नहीं करेगा। हालांकि आपको अपने अहम पर नियंत्रण पाना होगा अन्यथा स्थिति विपरीत भी हो सकती है। ध्यान रखें कि जब आप प्रेम जीवन में हैं, तो आप अकेले नहीं हैं।

आप किसी के साथ हैं इसलिए स्वयं के बराबर ही सामने वाले को महत्व दें ताकि उन्हें ऐसा प्रतीत न हो कि उनका आपके जीवन में कोई महत्व नहीं है।

 
धनु राशिफल 2020 के अनुसार आपको ईमानदार होना होगा और अपने साथी के प्रति पूर्ण समर्थन रखना होगा। वर्ष के मध्य में आपके प्रेम जीवन में रोमांस और कामुकता का प्रभाव रह सकता है। आपके बीच अधिक आकर्षण बढ़ेगा और इससे आपका प्रेम जीवन खिल उठेगा। कुछ लोगों को इस वर्ष प्रेम विवाह की सौगात मिल सकती है, विशेषकर जनवरी से मार्च के अंत और उसके बाद जुलाई से मध्य नवंबर के बीच।
 
एक बात का आपको ध्यान रखना होगी कि संभवत: वर्ष के अंत में आपको अपने प्रेम जीवन के भविष्य को लेकर एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता होगी इसलिए अपने दिल की सुनें और उसी के अनुसार कार्य करें।

यदि आप पहले से कैसे रिलेशनशिप में हैं तो इस दौरान आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा और उसमें स्थिरता का भाव आएगा इसके विपरीत यदि आप अभी तक अकेले हैं तो अपनी रचनात्मकता के बल पर आप किसी को अपने प्रति आकर्षित होता हुआ पाएंगे।

ALSO READ: Capricorn 2020 love horoscope : मकर राशि 2020, रोमांस के लिए कैसा है नया साल

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश: 31 अगस्त से 12 राशियों की चमकेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल

सूर्य बदल रहे हैं अपना नक्षत्र: 31 अगस्त से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें क्या है वजह

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल 31 अगस्त से 6 सितंबर 2026: आपके मूलांक का सटीक राशिफल, जानें किसके खुलेंगे तरक्की के द्वार?

बुध का पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर: अगले कुछ दिन बेहद भारी, इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!

अगला लेख