ramcharitmanas

Capricorn 2020 love horoscope : मकर राशि 2020, रोमांस के लिए कैसा है नया साल

Updated: शुक्रवार, 27 दिसंबर 2019 (12:05 IST)
मकर राशिफल 2020 के अनुसार यह वर्ष आपके लिए अनुकूल रहेगा और यदि आप किसी लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में है तो आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है।

इसके अतिरिक्त जो लोग अपने प्रियतम से दूर गए हुए थे, अब पुनर्मिलन का समय आ गया है। वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों को स्थान परिवर्तन होने के कारण अपने प्रियतम से दूर जाना पड़ सकता है, लेकिन इस सबके बावजूद आपके प्रेम जीवन में खुशियों की कमी नहीं आएगी।
 
मकर राशि 2020 के अनुसार मकर राशि के जातकों का आत्मिक स्वभाव काफी गहन होता है इसलिए वे जिसे भी प्यार करेंगे, पूरी गहराई तक करेंगे।


इस साल ईश्वर कृपा आपके साथ होगी और जो लोग अभी तक सिंगल हैं उन्हें विवाह की शहनाइयां सुनने का अवसर मिलेगा। 30 मार्च से 30 जून का समय काफी बेहतर रहेगा और फिर 20 नवंबर से लेकर वर्ष के अंत तक आपके विवाह बंधन में बंधने के योग बन जाएंगे। इसलिए यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो उन्हें प्रपोज कर दें ताकि कहीं देर न हो जाए।
 
 
जो लोग प्रेम संबंधों में पहले से हैं, उनके प्रेम जीवन में आप गहराइयां आएंगी और वे व्यावहारिक रूप से एक-दूसरे के प्रति समर्पित रहकर जीवन में आगे बढ़ने का निश्चय करेंगे। 28 मार्च से 1 अगस्त और 11 दिसंबर से वर्ष के अंत तक का समय आपके प्रेम जीवन का सबसे रोमांटिक समय रहेगा और इस दौरान एक-दूसरे के साथ आप प्यार के सागर में गोते लगाएंगे।

ALSO READ: Aquarius 2020 love horoscope : कुंभ राशि 2020, रोमांस के लिए कैसा है नया साल

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

30 August Birthday: आपको 30 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (30 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश: 31 अगस्त से 12 राशियों की चमकेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल

सूर्य बदल रहे हैं अपना नक्षत्र: 31 अगस्त से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें क्या है वजह

अगला लेख