Dhanteras
✕

libra 2020 love horoscope : तुला राशि 2020, रोमांस के लिए कैसा है नया साल

Updated: शुक्रवार, 27 दिसंबर 2019 (12:04 IST)
तुला राशिफल 2020 के अनुसार तुला राशि के जातकों के लिए काफी कुछ सिखाने वाला सिद्ध होगा और इस वर्ष आप अपने प्रेम जीवन में स्थिरता को महसूस करेंगे। आपके प्रेम जीवन में शांति रहेगी और प्रेम संबंध काफी हद तक अच्छा रहने की संभावना दिखाई दे रही है।

 
आपको इस वर्ष कुछ सबक सीखने को मिलेंगे, जो भविष्य में आपके लिए मार्गदर्शक का काम करेंगे। इस वर्ष प्रेम जीवन को विवाह में बदलने की संभावना भी दिखाई दे रही है इसलिए यदि इस दिशा में प्रयासरत हैं तो अपने प्रयास जारी रखें और धैर्य बनाए रखें।

 
तुला राशि 2020 के अनुसार इस वर्ष आपके प्रेम जीवन में आपको अपने साथी की जरूरतों पर ध्यान देना होगा और यह बात माननी होगी कि किसी की तारीफ करना कोई गलत बात नहीं। इसलिए जब भी मौका मिले, अपने प्रियतम की तारीफ करें और यदि वे कोई उपलब्धि हासिल करते हैं तो उसके लिए उनकी सराहना अवश्य करें।

ऐसा कोई कार्य न करें, जो आपके प्रेम संबंधों को समाप्त करने की दिशा में आपको ले जाएं और इसके लिए बेहतर होगा कि समय के प्रवाह में आगे बढ़े अपनी ओर से किसी भी प्रकार का नियंत्रण करने का प्रयास न करें।

 
आपको अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखना होगा और अपने साथी के दिल से जुड़ने का प्रयास करना होगा तभी आप बेहतर तरीके से अपने प्रेम जीवन को आगे ले जा पाएंगे। संबंधों के लिए अधिक उतावलापन न दिखाएं और दूर की सोच रखें तथा मर्यादित आचरण करें।

यदि आप धैर्य से काम लेते हैं तो अपने साथी से मन की बात कहीं और उनकी मन की बात जानें, इससे आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी और एक-दूसरे के प्रति आकर्षण की वृद्धि भी होगी।

 
पूरे वर्ष के दौरान अपनी इच्छाओं के लिए ज्यादा लालायित न रहें और यदि आप ऐसा कर पाने में सफल रहे तो आप अपने प्रेम जीवन को नुकसान और परेशानियों से बचा पाने में सफल होंगे और एक अच्छे प्रेम जीवन का आनंद लेंगे। इस वर्ष के दौरान जनवरी तथा मई से सितंबर तक का समय आपके प्रेम जीवन के लिए काफी अच्छा रहेगा।

ALSO READ: Scorpio 2020 love horoscope : वृश्चिक राशि 2020, रोमांस के लिए कैसा है नया साल
 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

सिंह राशि में मंगल का महागोचर: क्या आपकी किस्मत चमकने वाली है या बढ़ेगा तनाव? जानें सभी 12 राशियों का हाल

सूर्य का विशाखा नक्षत्र में गोचर, 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बंपर लाभ

Annual Numerology 2027 : मूलांक 5 वालों को मिलेंगे नए अवसर, किन मामलों में बरतनी होगी सावधानी, जानें अंक भविष्यफल

03 November Birthday: आपको 3 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 03 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

अगला लेख