1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2014
  4. मिथुन लग्न : कैसा होगा 2014

मिथुन लग्न : कैसा होगा 2014

लग्न के अनुसार जानिए नया साल

मिथुन लग्न

लग्न से जानिए 2014 कैसा होगा आपके लिए


FILE


मिथुन लग्न- वर्षारंभ में लग्न का स्वामी सप्तम भाव से लग्न को देखने से प्रभाव में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी।

पराक्रमेश सूर्य सप्तम में होने से दैनिक व्यवसाय में सफल होंगे। वहीं जीवनसाथी के सहयोग से लाभ रहेगा। संतानादि के कार्य में सहयोग देना पड़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय ठीक रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में थोड़ी सावधानी रखना होगी।

पारिवारिक दृष्टि से समय ठीक रहेगा। जनता से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। स्थानीय राजनीति से जुड़े व्याक्ति सुखद स्थिति पाएंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने कार्य से प्रगति पाएंगे। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। पिता का किसी महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। भाग्योदय होगा। हर क्षेत्र में उन्नति होगी।

धर्म-कर्म के मामलों में मिलीजुली स्थिति रहेगी। आर्थिक प्रयासों में तेजी रहेगी। सफलता कदम चूमेगी। अविवाहितों के 20 जून के बाद विवाह के योग बनेंगे।
लेखक के बारे में
पं. अशोक पँवार 'मयंक'