2014 : देश के लिए कितना शुभ, कितना अशुभ
कैसा होगा देश के लिए नया साल 2014
नया साल 2014 देश के लिए खुशियों भरा रहेगा यही ग्रहों के शुभ संकेत हैं।
यूं तो ग्रहण हर साल आते रहते हैं और मानव जीवन पर ग्रहण का प्रभाव भी पड़ता है। ग्रह भी उदय-अस्त होते हैं। लेकिन इस बार 2014 में विवाह के समय ना तो गुरु अस्त होगा ना ही शुक्र देव अस्त होंगे।
गुरु अस्त का समय विवाह के मुहूर्त की समाप्ति पर होगा जो 11 जुलाई से 9 अगस्त तक रहेगा। इस समयावधि में विवाह मुहूर्त समाप्त हो जाते हैं व देवशयन का भी लगभग समय रहता है।

FILE |
इसी प्रकार शुक्र 7 जनवरी से अस्त होकर 16 जनवरी को उदय होगा। फिर 18 सितबंर से अस्त होकर 4 दिसंबर तक रहेगा। इस समयावधि में विवाह मुहूर्त नहीं होते। बाकि अन्य ग्रहों के उदय-अस्त होने का प्रभाव विवाहादि शुभ कार्यों पर नहीं पड़ता।
खरमास में सूर्य के धनु में प्रवेश पर 16 दिसंबर से 14 जनवरी तक व मीन राशि के प्रवेश पर 15 मार्च से 14 अप्रैल तक विवाह नहीं होते हैं, बाकि सभी मास में विवाह का योग रहेगा।