शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2013
  4. मकर राशि और वर्ष 2013
Written By Author पं. अशोक पँवार 'मयंक'

मकर राशि और वर्ष 2013

मकर राशि और वर्ष 2013 का भविष्यफल

Capricorn | मकर राशि और वर्ष 2013
FILE

मकर- इस राशि व लग्न वालों का स्वामी शनि है। यह जातक मिली-जुली कदकाठी के, सुन्दर, अपने कार्य में दक्ष, राजनीतिज्ञ, कुशल प्रशासनिक क्षमता लिए होते हैं। शनि की स्थिति पर अन्य बातें निर्भर करती है। शनि ही इनके उत्थान व पतन का कारक होता है।

शुभ रत्न- सफायर शुभ रंग- आसमानी।

सेहत- स्वास्थ्य संबंधित मामलों में मौसमी बीमारी को छोड़ किसी बड़ी बीमारी की आशंका नहीं है। जो पहले से बीमार हैं वे भी सुधारजनक स्थिति पाएंगे।

दांपत्य जीवन- घर परिवार के मामलों में महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। शुभ समाचार के साथ मंगल कार्य होने की संभावना है। मातृ पक्ष का सहयोग मिलेगा।

व्यवसाय- व्यापार-व्यवसाय के मामलों में यह वर्ष आपकी योग्यता पर निर्भर करता है कि, कितना लाभ पा सकते हैं। व्यवसाय की स्थिति पहले से उत्तम रहेगी।

नौकरीपेशा- नौकरीपेशा व्यक्ति सहयोग के साथ प्रगतिपूर्ण वातावरण पाएंगे। पदोन्नति के योग हैं। नवीन जगह पर जा सकते हैं। रोजगार हेतु प्रयास करें, लाभ होगा।

आर्थिक स्थिति- धन संबंधी मामलों में सावधानी रखना होगी। जोखिम के कार्यों में धन लगाने से बचना होगा। अकस्मात धन लाभ के योग नहीं हैं।

शत्रु पक्ष- शत्रु पर नजर रखना होगी। किसी भी प्रकार की वाद-विवाद की स्थिति से बचकर चलें। कोर्ट कचहरी के मामलों में लापरवाही ना करें।

नए साल में मकर राशि के सितार


नए साल में मकर राशि के सितार

जनवरी- उत्साह में वृद्धि होगी। स्वप्रयत्नों से कामकाज में सफल होंगे। जीवनसाथी के मामलों में सावधानी रखना होगी। व्यापार व्यवसाय में समय सुखद रहेगा। शत्रु पक्ष पर प्रभाव बना रहेगा।

फरवरी- विशेष कार्य में सफल होंगे। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पारिवारिक मामलों में व्यस्तता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए अनुकूल स्थितियां रहेगी। संतान पक्ष से लाभ रहेगा।

मार्च- कुटुंब के व्यक्तियों से सहयोग मिलेगा। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। पारिवारिक मामलों में समय सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। स्त्री पक्ष से चिंता दूर होगी। शुभ समाचार मिलेगा।

अप्रैल- सावधानी रखकर चलना होगा। पारिवारिक मामलों में बड़ों की सलाह से कार्य करें। वाद-विवाद की स्थिति से बचना होगा। व्यापार-व्यवसाय में समय ठीक-ठीक रहेगा। जोखिम के कार्य से बचें।

मई- जीवनसाथी के मामलों में सावधनी रखना होगी। व्यर्थ की चिंता रहेगी। पारिवारिक मामलों में मिलीजुली स्थिति रहेगी। संतान पक्ष के कार्य में सहयोग देना पड़ सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

जून- परिश्रम अधिक करने पर सफल होंगे। शत्रु पक्ष प्रभावहीन होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में मिलीजुली स्थिति रहेगी। धन से संबंधित मामलों में संभल कर चलना होगा। खर्च अधिक रहेगा।

जुलाई- स्वास्थ्य ठीक रहने से कामकाज में मन लगेगा। स्त्री पक्ष का सहयोग लाभकारी रहेगा, पारिवारिक मामलों में समय सुखद व्यतीत होगा। नौकरीपेशा समय का लाभ पाएंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।

अगस्त- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मामा का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए सहयोगात्मक स्थिति रहेगी। मातृ पक्ष के मामलों में स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखना होगी। खर्च अधिक रहेगा।

सितंबर- समय का सदुपयोग कर इस माह आप अपने कार्य में इच्छित सफलता पाएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम रहेगा। जीवनसाथी की चिंता रह सकती है। आर्थिक लाभ के योग बनेंगे।

अक्टूबर- जहां आय होगी वहीं खर्च भी बढ़ेगा। शत्रु पक्ष पर अपनी नीतियों द्वारा सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में समय ठीक-ठीक रहेगा। नौकरीपेशा व्यस्तता पाएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

नवंबर- व्यापार-व्यवसाय के मामलों में समय उत्तम रहेगा। जवाबदारी के कार्य में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति सुखद स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन में मिलीजुली स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

दिसंबर- समय का सदुपयोग कर कार्य में प्रगति पाएंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पारिवारिक समय सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद स्थिति पाएंगे। मान सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक लाभ के योग बनेंगे